ये दोनों तोते इसको मीलॉर्ड मीलॉर्ड कहते रहते हैं

मेरा कोना

: वायरल हो चुका है वकील-दूकानदार के बीच न्‍यायिक खुलासे से जुड़ा यह हास्‍य-प्रहसन : पक्षी-मंडी में जब एक अधिवक्‍ता साहब वहां एक तोता खरीदने गये थे : एक सीआरपीसी का एक्‍सपर्ट, दूसरा मास्‍टर है, जबकि तीसरा सिर्फ टांय-टांय चिल्‍लाते रहता है :

वाट्सऐप विश्‍वविद्यालय संवाददाता

नई दिल्‍ली : एक वकील साहब तोता खरीदने तोते वाली दुकान पर गए।

वकील साहब: कोई कानूनी खासियत वाले तोते होगें तुम्हारे पास?

तोते वाला: हाँ साहब हैं।

और तोते वाले ने तीन पिंजरे वकील साहब के सामने पेश कर दिये,

पहले वाले पिंजरे में एक मोटा तगडा तोता था,

दूसरे वाले पिंजरे में एक दुबला पतला तोता था,

और तीसरे पिंजरे में एक मरियल सा तोता था।

वकील साहब: ये मोटा वाला तोता कितने का है?

तोते वाला: साहब यह 10000 का है।

वकील साहब: इतना महंगा! ऐसी क्या खासियत है इसमें?

तोते वाला: साहब यह Cr.P.C का Expert है।

वकील साहब: ये दुबला वाला तोता कितने का है?

तोते वाला: साहब यह 20000 का है।

वकील साहब: इसकी क्या खासियत है?

तोते वाला: साहब यह Cr.P.C.का Master है।

वकील साहब: ये मरियल वाला तोता कितने का है?

तोते वाला: साहब यह 50000 का है।

वकील साहब: इसकी क्या खासियत है?

तोते वाला: साहब खासियत तो इस साले में कुछ नहीं है बस पता नहीं क्यों ये दोनों तोते इसको मियालॉर्ड… मियालॉर्ड कहते रहते है।

सर्वोच्‍च न्‍यायालय में जो कुछ भी हुआ, वह वाकई बेहद निराशाजनक साबित हुआ है। हमारा प्रमुख न्‍यूज पोर्टल मेरी बिटिया डॉट कॉम इस मसले पर लगातार निगाह रखे है। हम इस मामले पर आपको ताजा विचार और समाचार उपलब्‍ध कराते रहेंगे। इस मसले की दीगर खबरों को देखने के लिए कृपया निम्‍न लिंक पर क्लिक करें:-

सर्वोच्‍च न्‍यायालय में न्‍यायिक-नौटंकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *