धर्म परिवर्तन की जिद में बीवी को ब्लेड से काटा

सैड सांग

मुम्बई के मुलुंड थाने में शिकायत दर्ज, हालत संगीन

मुंबई : यहां एक व्यक्ति ने उसे छोड़ चुकी पत्नी के शरीर पर ब्लेड से 100 जगह इसलिए काट डाला क्योंकि वह धर्म बदलने को तैयार नहीं थी। आरोपी व्यक्ति ने पूर्व पत्नी से बदला लेने के लिए एक दिन उसे अगवा कर लिया। इसके बाद इस व्यक्ति ने महिला के शरीर पर ब्लेड से 100 जगह काट डाला। 23 साल के इस शख्स के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस के मुताबिक पीड़ित 21 साल की महिला पिछले सप्ताह किसी तरह से इस अपराधी के चंगुल से बच निकलने में कामयाब रही और उसने मुलुंड थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद उस्मान अकबर बादशाह उर्फ पाशा को आइपीसी की कई धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पाशा ने स्वीकार किया है कि उसका पिता 1993 मुंबई बम धमाकों में आरोपी रहा है और खुद उसके खिलाफ 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, पाशा सेवरी के आदमजी जिवाजी चॉल में रहता है, जबकि पीड़िता उपनगरीय इलाके मुलुंड में रहती है।

पाशा ने फेसबुक पर खुद को कारोबारी बता इसी साल फरवरी में 21 साल की पीड़िता से दोस्ती की थी। फिर बांद्रा परिवार अदालत में दोनों ने शादी कर ली। इसके बाद पाशा धर्म बदलने का दबाव देकर उसे परेशान करने लगा। लड़की ने तंग आकर तलाक ले लिया और अलग रहने लगी। बदला लेने के मकसद से एक दिन पाशा ने उसे अगवा कर लिया और उसके शरीर पर ब्लेड से 100 जगह काट डाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *