: इस मां की हैवानियत सुन सिहर जाएंगे आप! :
: पिता के हस्तक्षेप से मुक्त हो सकीं बेटियां :
: गाजियाबाद के लोनी में हुआ घिनौना हादसा :
: जयपुर से उन्नाव तक चलाया जिस्म का धंधा:
मां की ममता की पूरी दुनिया कायल है। ऐसा कहा जाता है कि मां के प्रेम की पवित्रता का मुकाबला दुनिया की में नहीं हो सकता। पर इस कहानी को सुन आपका मां की ममता से भी विश्वास उठ जाएगा। यह मां है गाजियाबाद के लोनी की रहने वाली।
इस मां ने अपने पति के जेल जाने के बाद अपनी ही दो बेटियों के अस्मत का सौदा किया। उनको जिस्म की मंडी में झोकने की कोशिश की। कुछ हद तक सफल भी रही। पर होनी को कौन टाल सकता। उसकी जानकारी उसके पति को हुई, फिर पुलिस को। बाद में लड़कियां छुड़ा लीं गईं।
मिली जानकारी के मुताबिक, नसीमुद्दीन नामक पति के जेल जाने के बाद उसकी पत्नी अपने दो बेटियों और एक बेटे के साथ गाजियाबाद के लोनी में रहती थी। एक दिन वह अपने बेटे-बेटियों के साथ जयपुर गई। वहां उसने अपनी बेटियों के इज्जत का सौदा किया। फिर वह यूपी के ही उन्नाव शहर में अपनी बेटियों का सौदा कर रही थी, तभी एक शख्स ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस गिरफ्तार कर पाती इससे पहले वह महिला फरार हो गई।
नसीमुद्दीन ने अपनी बेटियों के साथ गाजियाबाद के एसएसपी रघुवीर लाल के पास गुहार लगाई। अपनी आपबीती सुनाई। एसएसपी के निर्देश पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।