टूरिस्ट वीजा पर आयी थीं यह महिलाएं
: दुराचारियों की सहायक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया : वसंत कुंज के एक फ्लैट में बंधक गया था इन महिलाओं को :
नई दिल्ली : दिल्ली ने एक बार फिर देश को शर्मसार कर दिया है। खबर है कि यहां के लाजपत नगर में उजबेकिस्तान की दो महिलाओं के साथ दुराचारियों ने बंधक बना लिया और उनके साथ गैंगरेप भी किया। लाजपत नगर थाने की पुलिस ने आज यह मामला दर्ज किया है।
मामला सोमवार की शाम को सफदरजंग अस्पताल से मिली मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर दर्ज किया गया है. दोनों सगी बहनें हैं और जनवरी में टूरिस्ट वीजा पर भारत घूमने आई थीं. सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पहुंचकर दोनों अपने ही मुल्क की एक महिला के चंगुल में फंस गई, जिसने छह महीने तक दोनों को बंधक बनाकर जबरन जिस्म-फरोशी करवाई. इस महिला ने दोनों को वसंतकुंज के एक फ्लैट में बंधक बनाकर रखा था.
महिलाओं की भाषा समझने के लिए पुलिस ने उज्बेकिस्तान के दूतावास कार्यालय से एक अनुवादक को बुलाया है। पुलिस का कहना है कि इन लोगों की बात समझने के बाद ही पूरी कहानी समझ में आयेगी। महिलाओं ने आरोप लगाया कि उनके साथ कई बार गैंगरेप हुआ. यही नहीं विरोध करने पर उन्हें मारा-पीटा भी जाता था. पुलिस महिलाओं को लेकर वसंतकुंज के उस फ्लैट पर भी गई, जहां उन्हें बंधक बनाकर रखा गया था. पुलिस ने महिलाओं की निशानदेही पर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है.