समलैंगिकता का प्रतीक-पुरूष इवांस फिर गिरफ्तार

ज़िंदगी ओ ज़िंदगी

तीन नये कुकर्मों के संलिप्तता के आरोपों में हुई कार्रवाई

लंदन : राजनीति में समलैंगिकता का प्रतीक बन चुके संसद के निचले सदन हाउस ऑफ कामंस के डिप्टी स्पीकर निजेल इवांस को फिर गिरफ्तार कर लिया गया है। यार्कशायर पुलिस ने यौन शोषण के तीन नए आरोपों में घिरने के बाद उन्हें हिरासत में ले लिया। इवांस को इसके पहले ही संवैधानिक दायित्वों से मुक्त किया जा चुका है।

आपको बता दें कि कंजर्वेटिव पार्टी के सांसद इवांस दो युवकों के साथ कुकर्म के आरोप में गत 5 मई को लंकाशायर के पेंडलटन स्थित अपने घर से गिरफ्तार किए गए थे। उसके बाद करीब एक पखवाड़ा यानी 19 जून तक वह जमानत पर थे। इसके बाद 55 वर्षीय इवांस बुधवार को पुलिस के समक्ष पेश हुए और नए मामलों में जमानत मांगी। इवांस रिबेल वैली से वर्ष 1992 से सांसद हैं। आरोपों के चलते उन्हें दी गई जिम्मेदारियां वापस ले ली गई हैं। हालांकि, उन्होंने खुद को बेकसूर बताया है।

पहले लगे आरोपों के अनुसार, कुकर्म और यौन शोषण की घटनाएं पेंडलटन में जुलाई 2009 से मार्च 2013 के बीच की हैं। पीड़ितों की उम्र 20 से 29 साल के बीच बताई गई है। इवांस पर लगे नए आरोपों के अनुसार, ये घटनाएं 2003 और 2011 के बीच ब्लैकपूल और लंदन में घटीं। लंकाशायर पुलिस के प्रवक्ता ने बताया, यौन शोषण के तीन अन्य मामलों में भी वह संदिग्ध हैं, इसीलिए उन्हें गिरफ्तार किया गया है। इवांस ने 2010 में खुद के समलैंगिक होने की बात सार्वजनिक रूप से स्वीकार की थी। उन्हें इसी वर्ष डिप्टी स्पीकर बनाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *