मां की रिवाल्वर से 5 साल की लड़की ने खुद को मारी गोली
वॉशिंगटन : अमेरिका के न्यू आरलिंस में एक पांच साल की लड़की ने अपनी मां के रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। पुलिस के मुताबिक उसकी मां लेडरिका स्मिथ (28) ने रविवार को उसे घर मे बंद कर स्टोर से सामान लाने गई थी। उसने किसी तरह उनका रिवाल्वर निकाला और अनजाने मे सिर में गोली मार ली। जब स्मिथ वापस आई तो उन्होंने देखा कि उनकी बेटी बेडरुम में लहूलुहान पड़ी है।
इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने बाद में दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि स्मिथ को दूसरी डिग्री की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया। उस पर आरोप है कि उसकी असावधानी उसकी बेटी की मौत का कारण बनी