गांव का छोरा हैलीकॉप्टर में लाया दुल्हन
बीवी उडा लाने वाले तरीकों पर फिदा हैं गांववाले
हेलीकाप्टर को नजदीक से निहार कर गांववाले हुए निहाल
बिजनौर। अपनी दुल्हनिया लेने घोड़ी पर सवार होकर जाना अब आउट ऑफ फैशन होता जा रहा है। कार भी अब इन फैशन नहीं है। अब तो दूल्हे दुल्हनिया लेने हैलीकॉप्टर से जाते हैं। कम से कम पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तो यही हालत है। यहां के युवाओं में अब अपनी पत्नी को विदा कराने के हाईटेक तरीके ज्यादा पसंद आने लगे हैं।
बिजनौर के छोटे से गांव नहटौर के रहने वाले वीरेश ने भी तो ऐसा ही किया। गुरुवार को वीरेश की गाजियबाद में शादी हुई। इसके बाद अपनी दुल्हन को अपने छोटे से गांव में धूम धाम से ले जाने के लिए वीरेश ने हाईटेक तरीके को चुन एक हैलीकॉप्टर हायर किया और दुल्हन के साथ सवार हो कर अपने गांव में पहुंच गया। गांव में दूल्हा दुल्हन के स्वागत के लिए काफी इंतजाम किए गए थे। गांव में हैलीकॉप्टर लैंड कराने के लिए खेत में हैलीपैड बनाया गया था।
जैसे ही हैलीकॉप्टर से दुल्हन ने कदम जमीं पर रखे तो पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई थी। वजह थी कि गांव वालों ने इतने नजदीक से हैलीकॉप्टर पहली बार देखा था। दुल्हन का धूम.धाम से स्वागत किया गया।