अपने ही मित्र की पत्नी पर आशिक हो गया था लाखन

सैड सांग

महिला के पति का दोस्त था फांसी पर लटकने वाला युवक

गाजियाबाद : महिला पर तेजाब फेंक कर उसे बुरी तरह घायल करने वाले जिस आरोपी ने पुलिस थाने में फांसी पर लटक कर अपनी जान दे दी है, उसके बारे में पता चला है कि हमलावर युवक का नाम लाखन है। लाखन कुछ समय पूर्व तक मेहरुनिशां के पति के साथ साहिबाबाद स्थिति एक गैस एजेंसी में काम करता था। दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी। इसके कारण उसके पति के जॉब छोड़ने के बावजूद लाखन का मेहरुनिशां के घर पर आना जाना रहा। लाखन पिछले कुछ समय से मेहरुनिशां को परेशान करने लगा था। वह मेहरुनिशां को अपने पति को छोड़ने और उसके साथ शादी करने के दबाव बना रहा था। इसके इनकार करने के कारण वह नाराज था।

शादी से इनकार करने दी थी चेहरा बिगाड़ने की धमकी: हॉस्पिटल में ऐडमिट मेहरुनिशां ने बताया कि दो दिन पहले लाखन ने मेहरुनिशां को धमकी दी थी कि जिस चेहरे पर उसे घमंड हैं उसे वह बिगाड़ देगा। इस पर उसने उसे चप्पलों से मारने की चेतावनी दी थी। इसी कारण से नाराज होकर उसने तेजाब उसके चेहरे पर ही फेंका था, परंतु वह झुक गई जिससे उसका चेहरा बच गया।

महिला पर तेजाब गिरता देखा आसपास मौजूद कई गार्ड और अन्य लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने बाइक सवार बदमाशों को पकड़ना चाहा, परंतु वे हापुड़ की ओर फरार हो गए। बाद में वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचित कर दिया और झुलसी हुई हालत में मेहरुनिशां को लेकर हॉस्पिटल आ गए। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखकर ऐडमिट करा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *