पेरिस के अनिवासी भारतीय की करतूत से सन्नाटा
: दर्जनों किशोरों को दुराचार में ढकेलने वाला अधेड़ दबोचा गया : महंगा फ्लैट, बच्चे पेरिस में और हरकत इतनी गंदी : आप भी निगरानी जरूर करते रहें कि बच्चों की हरकतें क्या हैं :
नई दिल्ली : दिल्ली के राजेंद्र नगर स्थित ई-ब्लातक में स्कूली लड़कों के साथ चल रही यौन-दुराचार की खबर जिस भी शख्स को मिली, वह सन्ने हो गया। लोगों को एक बारगी यकीन तक नहीं हुआ कि दिल्ली् में स्कूली लड़कों के साथ दुष्कार्म का कोई बड़ा अड्डे भी चल रहा होगी। बहरहाल, संतोष की बात है कि इस मामले का भंड़ाफोड़ हो गया है। वैसे पुलिस अब ऐसे किसी अन्य् अड्डे की सुराग में लगी है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी इन किशोरों को लालच देकर करता था अश्लील हरकत। पुलिस सूत्रों का कहना है कि सुधीर पार्क में खेलने वाले बच्चों और स्कूल में पढ़ने वाले 12 से 15 साल के बच्चों को निशाना बनाता था। वह बच्चों को बहला फुसला कर दूसरी मंजिल स्थित अपने घर में ले जाता था और फिर पेय पदार्थ पिलाने के बाद उनका शारीरिक शोषण करता था।
नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र के चचेरे भाई ने आरोप लगाया कि जब वह कमरे पर पहुंचे तो वहां धुआं फैला था और शराब की महंगी बोतलें रखी थी। उसने आरोप लगाया कि बच्चों को नशा देकर उसके साथ शारीरिक शोषण किया जाता था। उसने पुलिस पर भी आरोप लगाया कि बच्चों की मेडिकल जांच में पुलिस ने देरी की। बच्चों का बृहस्पतिवार सुबह मेडिकल करवाया गया है।
हैरत की बात है कि इस हरकतों की जानकारी तो आसपास के लोगों को लम्बे समय से थी, लेकिन इन सभी लोगों ने साधी चुप्पी रखी हुई थी। बताया जा रहा है कि आरोपी यहां महंगा किराया देकर फ्लैट में रहता था। उसके दो बच्चे इंजीनियर हैं। जिसमें से एक पेरिस में रहता है। घटना के बाद से सुधीर कुमार के फ्लैट के आसपास रहने वाले लोगों ने चुप्पी साध ली है। लोग कुछ भी कहने से बच रहे हैं। पुलिस भी इस मामले में कुछ नहीं बता रही है।
पुलिस का कहना है कि इस कांड की पूरी जांच के बाद ही आरोपी की गिरफ्तारी की गयी है। पुलिस उपायुक्त आलोक कुमार का कहना है कि ‘कुछ परिवार वालों की ओर से बच्चों के साथ अश्लील हरकत किए जाने की शिकायत मिली थी। पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।’
यह पूरा प्रकरण देखने के लिए कृपया क्लिक करें :- यह अधेड़ तो दिल्ली में बाकायदा दुराचार-कक्षा चलाता था