माना जाता है कि शायद आशिकी में ही हुआ है हादसा
मुम्बई : महाराष्ट्र में मुम्बई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर आज दो महिलाओं पर तेजाब फेंका गया। पुलिस ने बताया कि नकाबपोश एक व्यक्ति गरीब रथ ट्रेन से दिल्ली से यहां पहुंची दो महिलाओं पर तेजाब फेंक कर फरार हो गया।
उन्होंने बताया कि इस घटना में महिला के पिता और अन्य यात्री झुलस गए हैं। घायलों को नजदीक के भाभा अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लेकिन अभी तक इस बारे में कोई भी सुराग नहीं मिल पा सका है। लेकिन माना जाता है कि शायद इश्क में नाकाम हुए इन युवकों ने यह जानलेवा हादसे अंजाम किया।
तेजाबी स्नान कराने की जानलेवा कोशिशें:- तेजाब से तबाह होतीं जिन्दगी