आठवीं कक्षा की छात्रा ने छींटाकशी से बेहाल होकर आग लगायी

सैड सांग

आत्मदाह पर आमादा हैं देश की बेटियां (6)

अ्ग्रोहा में महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास

अग्रोहा : लहरिया गाव में एक महिला ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर खुद को आग लगा ली, जिससे वह बुरी तरह से झुलस गई। उसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज अग्रोहा में दाखिल करवाया गया है।

पुलिस को दिए बयान में लहरिया गाव निवासी महिला वेदपाल कौर ने बताया कि उसके जेठ रोहताश व जेठ के लड़के प्रमोद ने कुछ दिन पहले उस पर चोरी करने का झूठा आरोप लगाया था। उसने काफी सफाई दी, लेकिन उन्होंने उसकी एक नहीं सुनी और जबरदस्ती कर उससे रुपये भरवा लिए। वेदपाल कौर का आरोप है कि अब उसका जेठ व उसका बेटा प्रमोद उसे रोजाना चोर कह कर पुकारते है, जिससे आहत होकर उसने आत्मदाह करने का प्रयास किया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके जेठ रोहताश व प्रमोद के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

फरीदाबाद में होली न खेलने देने पर किशोरी ने किया आत्मादाह

होली पर घरवालों द्वारा होली न खेलने देने से एक किशोरी इतनी आहत हो गई कि उसने आत्मदाह कर लिया। मामला हरियाणा के जिला फरीदाबाद का है, जहां मां द्वारा होली खेलने से मना करने पर एक किशोरी ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली, जिससे जलकर उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सेक्टर 28 क्षेत्र में बुधवार एक किशोरी अपनी सहेलियों के साथ होली खेल रही थी। होली खेलते-खेलते उसे शाम के सात बज गए। इस पर उसकी मां ने मना किया। किशोरी इस बात पर नाराज होकर अपने कमरे में जाकर सो गई और रात को करीब एक बजे उसने अपने उपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली, जिससे जलकर उसकी मौत हो गई।

मां को शायद अंदाजा नहीं था कि बेटी को होली खेलने से मना करने का यह परिणाम उसके सामने आएगा। इस हादसे के बाद पूरे घर में त्यो हार के समय मातम छाया हुआ है। मां अपने आप को कोस रही है कि क्यों उसने बेटी को होली खेलने से मना किया।

तौलीभूड़ में महिला का आत्मदाह का प्रयास

विकासनगर: कोतवाली की डाकपत्थर पुलिस चौकी अंतर्गत तौलीभूड़ में एक महिला ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर आत्मदाह का प्रयास किया। गंभीर रूप से झुलसी महिला को सेवा 108 के माध्यम से सीएचसी सहसपुर में भर्ती कराया गया। यहां से उसे कोरोनेशन अस्पताल देहरादून रेफर कर दिया। आत्मदाह के पीछे के कारण के बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के अनुसार तौलीभूड़ में गीता (30 वर्ष) अपने पति चतर सिंह के साथ रहती है। तीन बच्चों व पत्नी के भरण पोषण के लिए चतर सिंह मजदूरी करता है। शुक्रवार अपराह्न किसी समय किसी बात को लेकर गीता ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डाल दिया और आग लगा ली। इस दौरान चतर सिंह बाहर गया हुआ था और बच्चे बाहर खेल रहे थे। घर से आग की लपटें निकलता देख आसपास के लोग घर की ओर दौड़े और गीता को बचाने का प्रयास किया, तब तक गीता काफी झुलस चुकी थी।

सूचना पर डाकपत्थर पुलिस व सेवा 108 मौके पर पहुंची। गीता को सेवा 108 के माध्यम से सीएचसी सहसपुर ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे कोरोनेशन अस्पताल देहरादून रेफर कर दिया है। वहीं, चौकी इंचार्ज रामनरेश शर्मा के अनुसार महिला ने आत्मदाह का किन कारणों से प्रयास किया, अभी तक ज्ञात नहीं हो पाया है। मामले की जांच की जा रही है।

मध्य प्रदेश : बलात्कार और छेड़छाड़ से परेशान किशोरी ने किया आत्मदाह

मध्य प्रदेश/ गुना: जिले के बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र के बरखेड़ा गांव में छेड़खानी एवं बलात्कार के बाद आरोपियों द्वारा चुप रहने की धमकियों से परेशान कक्षा आठवीं की एक छात्रा ने गुरुवार को आत्मदाह कर जान देने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार गंभीर अवस्था में झुलसी हालत में छात्रा को यहां जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है, जहां पुलिस अधीक्षक केसी जैन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) अंतर सिंह कनेश ने आकर पीड़ित लड़की एवं उसके परिवारजनों के बयान दर्ज कराए।

लड़की के परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली 14 साल की उनकी लड़की को गांव के ही सोनू आदिवासी एवं सोनू सेन काफी दिनों से परेशान कर रहे थे। गत बुधवार उन्होंने उससे बलात्कार किया, जिसकी शिकायत लड़की ने अपने परिवार से की। इसके बाद लड़की के पिता ने बजरंगगढ़ थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया, जिससे आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए। आरोपियों ने सुबह लड़की को रास्ते में रोककर पुलिस में शिकायत करने पर धमकाया, जिसके बाद डरी हुई लड़की ने घर पहुंचकर कैरोसिन छिड़ककर खुद को आग लगा ली। परिजनों ने जैसे-तैसे आग बुझाकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस अधीक्षक जैन ने बताया कि दोपहर बाद पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने लड़की से बलात्कार करना कबूल किया है, लेकिन चिकित्सकीय परीक्षण के बाद ही बलात्कार का मामला दर्ज किया जाएगा

पूरे हालातों पर एक नजर डालने के लिए कृपया क्लिक करें:- आग में भस्म होती बेटियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *