कुरूक्षेत्र तक बन गयी कन्‍याओं की दाह-भट्टी

सैड सांग

आत्मदाह पर आमादा हैं देश की बेटियां (5)

आजमगढ में परिवार के साथ महिला ने बच्चों  के साथ किया आत्मदाह का प्रयास

आजमगढ़ : रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोटिला गांव के एक वृद्ध ने पत्नी व बच्चों के साथ सोमवार को शहर के मेहता पार्क में आत्मदाह करने की कोशिश की। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। पीडि़त परिवार ने मुबारकपुर विधायक पर भूमि कब्जा करने तथा अधिकारियों पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। मामले की जांच जारी है। सभी को पुलिस कोतवाली में बैठाया गया है।

रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोटिला गांव निवासी निसार अहमद (62) पुत्र मुहम्मद शीश अपनी पत्नी नसरीन व दो बच्चों के साथ दोपहर करीब 12.30 बजे मेहता पार्क पहुंचा। थोड़ी देर सभी वहां बैठे रहे। इसके बाद निसार व नसरीन ने अपने व दोनों बच्चों के ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया। तभी पास में खड़े मीडियाकर्मियों की नजर उस पर पड़ी। उन्होंने वृद्ध को पकड़ लिया। साथ ही इसकी सूचना शहर कोतवाल ईशा खान और एसपी अरविंद सेन को दी। एसपी तो पैदल ही मेहता पार्क पहुंच गए। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे कोतवाल सभी को थाने ले गए।

पीड़ित का आरोप था कि शंकरपुर चेकपोस्ट के समीप सड़क किनारे उसकी दूसरी पत्नी नसरीन के नाम 14 बिस्वा भूमि है। मुबारकपुर विधायक द्वारा उक्त भूमि पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। पीड़ित ने इसकी शिकायत थाने में की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मजबूर होकर उसने परिवार सहित आत्मदाह करने का निर्णय लिया। इसी दौरान एसडीएम सदर एवं आइपीएस शिवहरि मीणा भी कोतवाली पहुंच गए। अधिकारियों ने करीब दो घंटे पूछताछ की। घटना की जानकारी होने पर निसार अहमद की पहली पत्नी का पुत्र मोहम्मद आमिर भी मौके पर पहुंच गया। उसने पिता द्वारा लगाए गए आरोप को बेबुनियाद बताया। एसपी ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच करने पर जो सच्चाई होगी उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

दिल्ली में व्यवसायी की नौकरानी ने किया आत्मदाह

पश्चिमी दिल्ली : कीर्तिनगर थानाक्षेत्र स्थित एल ब्लॉक में रहने वाले व्यवसायी के घर में काम करने वाली नौकरानी मंजू (22) ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। हालांकि मंजू के परिजनों ने मालिक पर कोई आरोप नहीं लगाया है।

पुलिस के मुताबिक बुधवार सुबह मंजू बालकनी में गई और उसने अपने ऊपर मिट्टी तेल छिड़क कर आग लगा ली। घटना के वक्त मकान मालिक शक्ति कुमार मंदिर गए थे। उनकी पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस व मालिक की मदद से मंजू को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि मंजू कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी, लेकिन उसके आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त वी रंगनाथन ने बताया कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सारी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। हालांकि सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है। इसके लिए मालिक व अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। साथ ही पुलिस टीम मंजू के परिजनों के लगातार संपर्क में है। गौरतलब है कि शक्ति कुमार का करोलबाग में कारोबार है। वे कीर्तिनगर इलाके में सपरिवार रहते हैं।

कुरूक्षेत्र में छेड़खानी से परेशान लड़की ने किया आत्मदाह

जगाधरी : हरियाणा के जगाधरी यानी यमुनानगर में छेड़खानी और फब्तियों से लड़की को आत्मदाह के लिए मजबूर करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करने का दावा किया है। यमुनानगर के एसपी ने बताया कि स्कूल में पढ़ने वाला लड़का गांव की ही लड़की के साथ छेड़खानी और फब्तियां कसता था। लड़के की हरकतों से परेशान होकर लड़की ने सारी घटना बारे में अपने परिजनों को बताया था। लेकिन लड़की के परिजनों के समझाने पर भी यह लड़का अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। परिजनों ने लोकलाज के डर से पुलिस में इस लड़के के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं करवाई। लड़के की हरकतों से परेशान होकर लड़की ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। डॉक्टरों के अनुसार लड़की की हालत गंभीर है और इस समय पीजीआई चंडीगढ़ में उसका इलाज किया जा रहा है। इस संबंध में जिला पुलिस को पीडि़त के परिवारों वालों से कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई। पुलिस ने पीडि़त लड़की के बयान को गंभीरता से लेते हुए आरोपी लड़के के खिलाफ में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पूरे हालातों पर एक नजर डालने के लिए कृपया क्लिक करें:- आग में भस्म होती बेटियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *