विश्व-सुंदरी ने पति पर लगाया अप्राकृतिक रिश्तों का आरोप

सैड सांग

प्रिंस टुली अमेरिकी में कार्यरत, मुम्बई पुलिस में मामला दर्ज

मुंबई : पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड अभिनेत्री युक्ता मुखी ने अपने पति प्रिंस तुली के खिलाफ अंबोली पुलिस थाने में घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न का केस दर्ज करवाया है। अपनी शिकायत में मुखी ने अपने पति पर अपाकृतिक यौन-संबंध बनाने और प्रताड़ना जैसे गंभीर आरोप लगाये हैं। आरोप यह है कि उसका पति प्रिंस टुली अक्सर उसे पीटता है और गाली-गलौच करता है। इस मामले में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

अंबोली पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि तुली के खिलाफ आईपीसी की धारा 498 ए (क्रूरता एवं प्रताड़ना) और 377 (अप्राकृतिक सेक्स) के तहत केस दर्ज किया गया है। भारतीय मूल के अमेरिकी निवासी तुली का न्यूयॉर्क में व्यापार है। वह फाइनेंसियल कंसलटेंट के रूप में काम करते हैं। शिकायत के बाद युक्ता मुखी का मेडिकल जांच करवाया गया।

युक्ता की शादी 2 नवंबर 2008 को हुई थी और उनका एक बेटा भी है। युक्ता मुखी को दिसंबर, 1999 में 20 साल की आयु में लंदन के ओलिंपिया थियेटर में विश्व सुंदरी का खिताब दिया गया था। उन्होंने कुछ हिंदी फिल्मों में भी काम किया।

युक्ता मुखी दिसंबर 1999 में लंदन के ओलंपिया थियेटर में मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया गया था। उस वक्त मुखी की उम्र 20 साल थी। वह कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकी है। लेकिन उनका फिल्मी करियर सफल नहीं रहा तो उन्होंने शादी कर लगी। तुली के परिवार का मध्य भारत में होटल, मॉल, लॉजिस्टिक्स, शिक्षा और निर्माण क्षेत्र के औजारों का व्यवसाय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *