सड़क पर महिला के कपड़े खींचे, मुंह पर कालिख पोती

सैड सांग

कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं की करतूत, पुलिस तमाशा देखती रही

रायपुर : बाढ़ पीडि़तों की मदद के नाम पर होटल में शराब पार्टी का आयोजित करने वाली इवेंट कंपनी की संचालिका महुआ मजूमदार को महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने सोमवार की शाम सरेआम बेइज्जत कर दिया। उन्होंने महिला के कपड़े खींचकर उसके मुंह पर रंगीन लिपस्टिक पोत दी। एसपी और कलेक्टर आफिस के बीच भीड़ के सामने महिलाओं ने ही महिला की इज्जत को तार-तार करने का प्रयास किया। पुलिस के जवान हाथ बांधकर तमाशा देखते रहे। महुआ मजुमदार खुद को महिलाओं के चंगुल से छुड़ाकर निकल गईं।

मजूमदार ने बाद में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं के खिलाफ गोलबाजार थाने में शिकायत दर्ज कराई। देर शाम तक पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध नहीं किया था। चर्चा है कि पुलिस इस मामले में लीपापोती का प्रयास कर रही है। महुआ मजूमदार कलेक्टोरेट में क्यों पहुंची थी, यह पता नहीं चला है लेकिन महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपने पहुंची थीं। उन्होंने ज्ञापन दिया। थोड़ी देर बाद बजरंगी वहां पहुंच गए। उन्होंने भी पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया। महिला कांग्रेस और बजरंगियों का प्रतिनिधि मंडल उस समय वहीं परिसर में था। इसी दौरान उन्हें महुआ मजूमदार नजर आ गईं।

महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं और बजरंगियों ने उसे पहचानते ही घेर लिया। उसके बाद महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं आगे बढ़ीं। उन्होंने मजूमदार के कपड़े खींचे। एक महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता ने अपने पर्स से काली लिपिस्टिक निकाली और उसके मुंह पर पोत दी। भीड़ में घिरी होने के कारण महुआ ज्यादा विरोध नहीं कर सकी। काली लिपिस्टिक की लकीरें चेहरे पर लग गई। महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं निवेदिता चटर्जी और बजरंग दल का प्रतिनिधि मंडल घनश्याम चौधरी के साथ आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *