छि छि बेशर्म, अपनी ही सहेली का न्यूड वीडियो बे‍च दिया

सैड सांग

केरल पुलिस ने प्रबंधन छात्रा को दबोचा

: अनिवासी ब्वॉयफ्रेंड को भेज दिया था मित्र की नंगी वीडियाग्राफी : एक ही कमरे में रहती थीं तीनों सहेलियां : लंदन में रहने वाले लड़के ने गर्लफ्रेंड से खिंचवायी थीं यह शूटिंग :

कोच्चि : मैनेजमेंट की पढ़ाई का यह मतलब नहीं होता है कि दुनिया की हर जायज-नाजायज चीजों को बेच दिया जाए, तो केरल की एक एमबीए छात्रा पर सीधे लानत भेजी जा सकती है। इस लडकी ने हॉस्टाल में साथ रहने वाली एक सहपाठी सहेली की चुपचाप न्यूोड वीडियो खींच लिया, बल्कि बेशर्मी की सारी हदें पार करते हुए उस क्लिप को अपने एक अनिवासी ब्वायफ्रेंड को भी फारवर्ड कर दिया। बाद में इसी क्लिप को उसके दोस्ति ने दुनिया भर में फैला दिया। अब मामला खुला है और हंगामा शुरू हो गया है।

खबर है कि केरल पुलिस ने कोच्चि में एमबीए की सेकंड इयर की एक स्टूडेंट को अपने साथ रहने वाली दो लड़कियों की अश्लील तस्वीरें और वीडियो बनाने और इसे दूसरों को भेजने के मामले में गिरफ्तार किया है। 23 साल की आरोपी लड़की ने यह तस्वीरें और वीडियो ब्रिटेन में रह रहे अपने एनआरआई ब्वॉयफ्रेंड के कहने पर बनाए थे। पुलिस हिरासत में लड़की ने अपना गुनाह कबूल किया है लेकिन पुलिस ने अभी उसे गिरफ्तार नहीं किया है और इस मामले में ज्यादा सबूत तलाश कर रही है। मामले का खुलासा तब हुआ एक लड़की ने आरोपी लड़की की चैटिंग में इस बात का जिक्र देखा।

हालांकि जानकारों का कहना है कि इस लड़की के मित्र ने इस क्लिप को नेट पर डाल दिया है, लेकिन फिलहाल पुलिस का कहना है कि इस बात की जांच की जा रही है कहीं ये वीडियो ऑनलाइन तो पोस्ट नहीं किए गए हैं। इस मामले में साइबर सेल की मदद ली जा रही है। पुलिस ने लड़की के बॉयफ्रेंड का नाम तो जाहिर नहीं किया, लेकिन बताया कि उसके खिलाफ भी केस दर्ज किया जा सकता है। कोच्चि में पिछले साल नवंबर में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था। तब एक रेडियो जॉकी और उसके बॉयफ्रेंड को दूसरी रेडियो जॉकी का न्यूड फोटो इंटरनेट पर डालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस अधिकारी वी रॉय के मुताबिक कॉलेज के प्रिंसिपल की शिकायत पर लड़की को हिरासत में लिया गया है। लड़की ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। मामले की जांच कर रहे अधिकारियों के मुताबिक आरोपी लड़की कॉलेज हॉस्टल में तीन दूसरी लड़कियों के साथ रूम शेयर कर रही थी। वह कमरे में लड़कियों के कपड़े बदलने के दौरान हैंडीकैम को रिकॉर्डिंग मोड में रख देती थी। दूसरी लड़की के आरोपी लड़की के लैपटॉप में बॉयफ्रेंड से उसका चैट देखा तो उसे इसका पता चला। उसने बाकी दोनों लड़कियों को भी यह बात बताई। इसके बाद उन्होंने प्रिंसिपल से लड़की की शिकायत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *