नई दुनिया में हंगामा: जोरदार विरोध, काम ठप

दोलत्ती
: नई दुनिया में दलालों की पौ-बारह, लेकिन बचेगा एक भी नहीं : बीते दिन आठ कर्मचारियों को गेट से ही दफा किया गया :
दोलत्ती संवाददाता
इंदौर : नई दुनिया इंदौर में लगातार तीन दिनों से कर्मचारियों को निकाले जाने से यहां का माहौल गर्म है। बीते दिन रोज की तरह काम करने आए आठ कर्मचारियों को काम करने के दौरान ही बोल दिया गया कि आज उनका अंतिम दिन है। इनमें अधिकांश ऑफ रोल कर्मचारी थे। ऑफ रोल का मतलब कांट्रेक्ट वाले, जिन्हें कभी भी कंपनी फायर कर सकती है। हालांकि ऑन रोल कर्मचारियों को भी निकाला जा रहा है। एकाएक लगातार छंटनी से नाराज नईदुनिया इंदौर के कर्मचारियों ने एकजुटता दिखाते हुए प्रबंधन के खिलाफ विरोध दर्ज कराया और काम ठप कर दिया।
लेकिन, जैसा हमेशा से होता रहा है कि कुछ चाटुकारों और जयचंदों के कारण मुहीम फेल हो जाती है, यहां भी ऐसा ही हुआ। आरोप है कि कपीश दुबे, जितेंद्र व्यास, जितेंद्र रिछारिया, रूमणी घोष, अश्विन शुक्ला, उज्जवल शुक्ला, गजेंद्र नागर, मोहम्मद रफीक और समीर देशपांडे ये उन चाटुकार कर्मचारियों के नाम हैं, जिनके कारण नई दुनिया के सभी कर्मचारियों की एकजुटता काम नहीं आ सकी। अपनी नौकरी बचाने के लिए ये 9 कर्मचारी जागरण से ट्रांसफर होकर आए नए संपादक सद्गुरु शरण अवस्थी के पिट्ठू बन गए और काम करते रहे।
बाकी कर्मचारियों का विरोध-नारेबाजी रात 11 बजे तक चली और फिर सब घर चले गए। रात में एडिशन छूटने तक साथ देने वाले इन 9 पिट्ठुओं को संपादक ने बुलाया और कहा कि मैनेजमेंट आप लोगों का खयाल रखेगा। हालांकि इसकी कोई गारंटी नहीं कि इनकी नौकरी बच ही जाएगी, क्योंकि सबकुछ जागरण के नोएडा ऑफिस से फाइनल हो रहा है और चर्चा है कि खुद सद्गुरु शरण को भी नहीं पता कि वो कब तक नईदुनिया में हैं।
छंटनी से नाराज कर्मचारी इन जयचंदों से काफी गुस्से में हैं। रात में हालात बिगड़ न जाए, इसको लेकर मैनेजमेंट ने जिला प्रशासन को लिखित शिकायत भी कर दी थी। दूसरी ओर नई दुनिया के कुछ कर्मचारी आज लेबर कोर्ट गए, लेकिन संबंधित अधिकारी से मुलाक़ात के बाद उन्होंने फिलहाल कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है। सभी रणनीति बनाने के लिए 1-2 दिन में बड़ी मीटिंग करने वाले हैं। वहीं, नई दुनिया में छंटनी का सिलसिला आज चौथे दिन भी जारी रहा। आज भी 2-3 कर्मचारियों की बिदाई हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *