लखीमपुर खीरी की बड़ी दारोगा मौज में, जिला है पीआरओ के भरोसे

बिटिया खबर
: मौज-मस्‍ती में मशगूल हैं पुलिस कप्‍तान, आम आदमी से कोई लेना-देना ही नहीं : दो-चार चिरकुट अफीमचियों को दबोचो, बड़े गिरोहों की बंशी बजाते रहो : अपराधों की आग धधक रही है जिले में, बड़ी दारोगिन को पता ही नहीं :

कुमार सौवीर
लखनऊ : वह पुरानी कहावतों में दर्ज हो चुका है कि लखीमपुर खीरी का पुलिस कप्‍तान बहुत होशियार हुआ करेगा, अपने जिले में दुष्‍टों-अपराधियों को जेल की सींखचों के पीछे डालेगा और अपराधों पर अंकुश लगा कर आम आदमी को राहत दिलायेगा। यह सारा कुछ करने के लिए वह अपने सहयोगियों को एकजुट कर असुरों-दुष्‍टों का दमन करेगा। कुल मिला कर वह ऐसा सब कुछ करेगा, जिससे
श्रीमद् भगवद्गीता का वह श्‍लोक सार्थक हो जाएगा जिसके अनुसार:- परित्राणाय साधूनां विनाशाय च दुष्कृताम्‌। धर्मसंस्थापनार्थाय सम्भवामि युगे युगे ॥
लेकिन अब लखीमपुर में नये दौर का राजकाज चल रहा है। यहां अब कप्‍तान अपने कानों में रूई ठूंसे है, अपने दायित्‍व-क्षेत्रों को छोड़ कर न जाने किसी अज्ञात-अंधेरे महल-दोमहलों में विश्रामरत है। न किसी पीडि़त की आवाज सुनेगा, न मिलेगा, और न ही अपने दायित्‍वों का निर्वहन ही करेगा। जाएं दुष्‍ट मौज लेते रहें। जाएं पीडि़त जन भाड़ में जाएं। अपराध चरम पर हो, तो कप्‍तान के ठेंगे से। न किसी के लिए दरवज्‍जा खुलेगा, न जहांगीरी-घंटा सार्वजनिक किया जाएगा। न कोई अर्जी, न कोई दरख्‍वास्‍त, और न ही कोई दास्‍तान-दस्‍तावेज लिया जाएगा। कोई भी फोन नहीं उठायेगा पुलिस अधीक्षक। फरियादियों की एप्‍लीकेशनों को पढ़ना और उस कोई राहत दिलाने की बात ही दूर की बात है।
बहुत हुआ तो जनसम्‍पर्क अधिकारी यानी दारोगा दर्जे का पीआरओ कैम्‍प ऑफिस में जहां-तहां मनमर्जी हुई तो लोगों का मोबाइल फोन रिसीव कर लिया जाएगा। जिन्‍हें इस व्‍यवस्‍था से कोई शिकायत हो, तो वे बेशक अपनी दास्‍तान सुनाने के लिए लखनऊ में बैठे डीआईजी-आईजी या फिर डीजीपी सुनाने पहुंच जाएं। बहुत दिक्‍कत हो तो मुख्‍यमंत्री आवास में जनता दरबार में परेड करें। लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ेगा। वजह यह कि जो भी होना होगा, वह तो आखिरकार लखीमपुर खीरी की कप्‍तान के जरिये ही तो होगा। फिर भागादौड़ी का कोई औचित्‍य ही नहीं।
जी हां, बिलकुल क्लियर फण्‍डा है लखीमपुर खीरी की बड़ी दारोगिन यानी पुलिस कप्‍तान का। पिछले दो महीना ही हुआ है यहां आयीं इन नयी कप्‍तान का आये, लेकिन इस दौरान जरायम तो खूब हुए। मगर उस पर कठोर अंकुश लगाने के लिए कोई भी कार्रवाई नहीं की गयी। संगठित अपराधियों की पौ-बारह है। इतना ही नहीं, कबूतरबाजी, यानी लोगों को विदेशों में भिजवाने के थोथे आश्‍वासन देकर उनसे मोटी-मोटी रकम उगाहने का धंधा इस समय लखीमपुर खीरी में बेहिसाब चल रहा है। इतना ही नहीं, कई अन्‍य कुख्‍यात अपराधियों की पौ-बारह है, लेकिन उस पर अंकुश लगाने की कोई भी कवायद नहीं हुई। जो कुछ भी हो रहा है, वह केवल सरकारी कागजों का पेट भरने के लिए। कभी दस ग्राम अफीम पकड़ी जा रही है, तो कभी 50 ग्राम गांजा के साथ आधा-आधा दर्जन लोग जेल में ठूंसे जा रहे हैं।
जिले में चल रही कबूतर-बाजी के कुख्‍यात धंधे में दर्जनों युवकों की सारी जमापूंजी लुट चुकी है। मामले की रिपोर्ट भी कई महीनों पहले ही दर्ज हो चुकी है, लेकिन कप्‍तान साहिबा के पास वक्‍त ही नहीं है कि वह ऐसे कुख्‍यात अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई कर सकें। नतीजा यह है कि बेहाल शिकायतकर्ताओं को जहां-तहां भटकना पड़ रहा है। इसी मजबूरी के चलते पुलिस विभाग में उगाही और लूट का धंधा चमकता जा रहा है। एक ही काम कराने के लिए कई-कई पुलिस दारोगा या इंस्‍पेक्‍टर आदि लोग परेशान-बेहाल आम आदमी बाकायदा गुंडों से राहत हासिल करने के लिए मोटी रकम अदा करने पर मजबूर हैं।
दोलत्‍ती संवाददाता के पास ऐसे कई मामले आये, जिसमें लखीमपुर खीरी में सक्रिय अंतर्राष्‍ट्रीय गिरोहों की संलिप्‍तता थी। ऐसे मामलों में दोलत्‍ती संवाददाताओं ने जब वहां की पुलिस कप्‍तान से सम्‍पर्क कर उनका पक्ष जानना चाहा, तो पता चला कि कप्‍तन का फोन उनके पीआरओ ही उठाते हैं। दोलत्‍ती-टीम ने इस बारे में अब तक सात बार कप्‍तान के मोबाइल पर फोन किया, मगर हर बार पीआरओ ने ही फोन उठाया। कई बार यह कहने पर हम कप्‍तान साहब से बात करना चाहते हैं, पीआरओ का कहना था कि जब भी मैडम के पास समय होगा, वे फोन कर लेंगी।
और लखीमपुर खीरी की जनता का दुर्भाग्‍य तो देखिये कि कप्‍तान मैडम को अब तक इस बारे में कोई भी समय निकालने का वक्‍त ही नहीं मिला। ऐसी हालत में जिले की हालत को आसानी से समझा जा सकता है।

12 thoughts on “लखीमपुर खीरी की बड़ी दारोगा मौज में, जिला है पीआरओ के भरोसे

  1. heelllo sir hamare sath v fraud 2logo ki canada ki file lagai n fake visa diya humare pas iska sb prf hai n noverber 29ko fir darj ki par kch ni hua n 30lakh Rs liye humse n humare pass sarè proof v hai par abhe tak lakhimpur police ne kch ni kiya hum bht pareshn hai plz help

    1. सुखपाल जी,
      कृपया इस मामले को अंजाम तक पहुंचाने के लिए कृपया अपना फोन नम्‍बर दे दीजिए, या फिर हमें ही फोन कर लीजिए।
      हमारा नम्‍बर है :- 8840991189 और 9415302520
      कुमार सौवीर

      1. n sir FIR 28novbr ko hui thi n DGP office v gaye but abhe tak kuch ni hua n jab lakhimpur pata kro wo keh rhe hai dusri state ka mamla hai n kal mai apko contact kruga n jo lakhimpur hai unko v police kch ni keh rahe n sab proof v summit kiye hai humne jo paise liye pics v di lakhimpur police ko but kch ni kiya ino ne n bahut pareshan hai n mai farmer hu jameen bhech kar paise diye the ek trst pe but glti hogi ki trst kiya in logo par n baki sir mai apko cl kruga sb baat batauga n lakhimpr FIR ki hai n proof v diye hai sab unne.

  2. Hello sir hamare sath bhi fraud kiya h haji or Saleem ne hm 3 log h lovpreet Singh 8lakh navdeep kaur 10lakh navpunit Singh 8lakh diya 3 year hogye lekin haji ne kuch vaps nhi kiya mere bhai ne fir ki lekin lakhimpur khiri ki police ne sunvai nhi ki sir hum boht pareshn hai plzzz help me

    1. 9453029126, 9415302520
      कुमार सौवीर
      दोलत्‍ती डॉट कॉम
      लखनऊ

  3. hello sir its me gurmail kaur from palia kalan kheri dist. lakhimpur
    sir meri file v canada ki lagai thi n fraud visa diya innone malasia thailand indonesia guma ke fir india bhej diya n jab pucha inse toh 3 4mnth tak yeh kehte rahe ki file lagi hai but kch ni hua n paise ke liye inse keh rahe toh damki de rhe jo krna kar lo damki se paise mil jayega n mera papaa farmer hai n jameen bhech kar file lagvai thi n paise ni de rahe ab n mera future kharab kar diya inno ne n case kiya FIR 28november ko hui but abhe tak koi responce n yahi sunn rahe state ka mamla hai n jayega bt koi ni ja rha n jo lakhimpur mai fraud agent unne tak koi kch ni keh rha yaha tak lucknow DGP office ramanjot gaye the toh b kch ni hua n hum loge ne sab proof v diye inne fir b and mera papa ne jakar waha statement v di koi kch ni kar rha n humara future kharab ho gya becz itne paise ni ki hum dubara laga paye sir jo pass mai lekar gaye wo b sab inno ne le liye yeh kehkr ki apko canada jana se pehle mil jayega sir 28ko 2month ho jayega hai kuch v ni kar raha koi please sir its request help us i will contact

    1. 9453029126, 9415302520
      कुमार सौवीर
      दोलत्‍ती डॉट कॉम
      लखनऊ

  4. HELLO SIR please sir aap apna contct no. send kriye mai apko cntact krta hu n ramanjot singh ne yeh keh ke humse msg karaye ki paise jaldi mil jayega yeh main banda hai iske kehne par maine saleem ko 4lakh send kiya n baki 10lakh 50hazaar iske account mai n isne humhe fraud visa diya canada ka n yeh kaha ki work permit hai fir isliye malasia ka visa diya ki vaha se flight hogi fir thailand n fir indonesia n mera pass sab proof hai and recording ap please contact number send kariye n mai apko contact ni kr paya becz mera dad ki tabiyt jada khrab hai isliye mai contact ni kar paya n humare kahe sunvai ni ho rhe koi kch ni kar raha 1saal hogya hai humhe bewkoof bana rahe hai n 6mnth case ko hogye jo ramanjot thru gawai di yeh soch kar ki paise jaldi mil jayega but abhe tak kuch ni hua n ramanjot ko call kar rhe roj humhe bewkoof bana rha hai iske kehna par paise diya saleem ko v

    1. 9453029126, 9415302520
      कुमार सौवीर
      दोलत्‍ती डॉट कॉम
      लखनऊ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *