अरे बाप रे बाप ! दग गये उरोज

बिटिया खबर

हाल ही सर्जरी कर इमप्लांट हुआ था महिला का ब्रेस्ट

: दुनिया भर में तादात बढ़ रही है ज्यादा उभार चाहती महिलाओं की : सौंदर्य का तरीका होता जा रहा है बवाल-ए-जान : हल्के झटकों से ही भी हो सकती है क्षति :

न्यूयार्क : चीन की एक महिला का ब्रेस्ट इमप्लांट उस समय फट गया जब वह अपने बिस्तर में पेट के बल लेटकर अपने फोन पर चार घंटों से एक गेम खेल रही थी। इस घटना से उन महिलाओं को सावधान होने की जरूरत है, जो अपने स्तनों में अतिरिक्त उभार लाने के लिए सर्जरी करवाती हैं। चीन से मिली न्यूज रिपोर्ट्स के अनुसार राजधानी पेइचिंग की यह महिला अपने बिस्तर पर गेम खेल रही थी। उसे सीने में दर्द हुआ जिसके चलते उसे अस्पताल पहुंचाया गया।

एक रिपोर्ट में बताया गया कि इमप्लांट की क्वालिटी बहुत घटिया थी और इसके साथ ही वह लम्बे समय तक पेट के बल लेटी रही, जिसके परिणाम स्वरूप इमप्लांट फट गया। पर उसके करीबी लोगों का कहना है कि महिला अपने शरीर के आकार से खुश नहीं थी। उल्लेखनीय है कि इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं।

वर्ष 2011 में एक महिला का इमप्लांट तब फट गया थाल, जब पेन्टबॉलिंग खेलते समय एक बॉल उसकी छाती पर लगी थी। घटना दक्षिण लंदन के क्षेत्र क्रॉयडन की है जब एक 26 वर्षीय महिला पर बहुत करीब से बॉल मारी गई थी।

उस समय महिला को कोई तकलीफ नहीं हुई थी पर दो दिनों के बाद वह अपने डॉक्टर को दिखाने गई थी जिसने उसे बताया कि इमप्लांट में छेद हो गया था। इस घटना के बाद इमप्लांट सेंटर को चलाने वाली कंपनी ने निर्देश जारी किए कि ग्राहक महिलाओं को अतिरिक्त पैडिंग लगाई जाए।

पिछले वर्ष टेक्सास की एक महिला ने मुकदमा दायर कर दिया था क्योंकि उसका एक ब्रेस्ट इमप्लांट फट गया था। हालांकि इसका कारण यह था कि उसको गिरफ्तार करने के लिए एक पुलिस अधिकारी ने बहुत अधिक बल का प्रयोग किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *