एवरेस्ट-लेडी अरुणिमा को पहचाना सीएम ने, सम्मान

सक्सेस सांग

20 लाख समेत पचीस लाख रुपयों की नकद पारितोषिक

लखनऊ : आज देर शाम मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हौसलों की उड़ान से एवरेस्ट फतह करने वाली अरुणिमा सिन्हा को राज्य सरकार की ओर से 20 लाख और समाजवादी पार्टी की ओर से पांच लाख रुपए की धनराशि देकर सम्मानित किया है।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को 5 कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पर अरुणिमा को उनके ऐतिहासिक कार्य के लिए बधाई दी और सम्मान राशि का चेक सौंपा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अरुणिमा ने हौसले और मेहनत के बल पर एक पैर न होते हुए भी उन्होंने एवरेस्ट फतेह कर लिया। उनकी उपलब्धि से प्रदेश ही नहीं देश का भी नाम रोशन हुआ है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि इस उपलब्धि से देश और प्रदेश के दूसरे लोग भी प्रेरणा लेंगे।

इस मौके पर अरुणिमा सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री से बधाई व पुरस्कार पाकर उसे बेहद खुशी है। उन्होंने बताया कि लद्दाख का अभियान करने के बाद भी मुख्यमंत्री ने एक लाख रूपए और हर तरह से मदद करने का आश्वासन दिया गया था। इस मौके पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अहमद हसन और मुख्य सचिव जावेद उस्मानी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *