बाप जैक्सन के अनैतिक यौन-करतूतों से परेशान थीं बेटी पेरिस

ज़िंदगी ओ ज़िंदगी

नन्हें-नन्‍हें बच्चों-किशोरों से बनाया था रिश्ते, बेहाल थी पेरिस

पेरिस : दिवंगत पॉप स्टार माइकल जैक्सन की बेटी पेरिस ने बुधवार को आत्महत्या करने की कोशिश की। 15 वर्षीय पेरिस फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत ठीक है। उसकी मां डेबी रोव ने इस बात की पुष्टि की। पेरिस लॉस एंजिल्स के एक अस्पताल में भर्ती हैं। जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। सेलेब्रिटी वेबसाइट TMZ.COM ने पेरिसे के सुसाइड अटैम्प्ट की खबर ब्रेक की थी।

पेरिस की दादी और अभिभावक कैथरीन जैक्सन ने एक कहा, “पेरिस फिलहाल शारीरिक रूप से ठीक हैं और डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। 15 साल का बच्चा संवेदनशील होता है। जब आप अपनी ज़िंदगी में किसी को खो देते हो, तो आपके लिए परिस्थितियां काफी मुश्किल होती हैं।”

अपने पिता माइकल जैक्सन की मौत के बाद चल रही कानूनी जांच का दबाव पेरिस के लिए जी का जंजाल बना हुआ था। ऐसा माना जा रहा है कि इस दबाव और मानसिक परेशानी के चलते पेरिस ने हाथ की नस काटी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *