आइये, आनंद लीजिए अदालतों की नयी टर्मनॉलॉजी को

ज़िंदगी ओ ज़िंदगी

: आ बैल मुझे मार = Judges से पंगा लेना : हाथ के तोते उड़ना= Cause list में case ना होना : सिर मुंडाते ओले पड़ना=Quashing के टाइम cost लग जाना :

संवाददाता

लखनऊ : मेरे एक मित्र जज के पद पर आसीन हैं। बेहद खुशमिजाज और तपाक जवाब देने वाले। बेहद सहज और संजीदा भी। बीती शनिवार इस मित्र ने मुझे एक संदेश भेजा। इस संदेश में कई अदालती मुहावरों का तफसील से ब्‍योरा दिया गया है। इसमें अदालती मुहावरे और उसके अर्थ भी शामिल हैं। आइये, अब इन मुहावरों का आनंद लीजिये:-

आ बैल मुझे मार = Judges से पंगा लेना।

दीवार से सर फोड़ना = Stay/Bail लेने के लिए Judge को convince करना।

चार दिन की चांदनी फिर अँधेरी रात =  सिर्फ appearance की फीस मिलना।

लोहे के चने चबाना = NBW cancel कराना।

पानी में मगर से बैर करना= कोर्ट के बाबू / पेशकार को धमकाना।

बिल्ली के भाग से छींका फूटना = Cost मिलना।

हाथ के तोते उड़ना= Cause list में case ना होना।

अंधे के हाथ बटेर लगना= जब आप respondent हो और केस DID हो जाये।

सिर मुंडाते ओले पड़ना= Quashing के टाइम cost लग जाना।

भूसे के ढेर में सुई ढूंढना = Law Journal में favourable Judgement ढूंढना।

इतिहास लिखना = Drafting करना।

ईंट का जवाब पत्थर से देना = Cross case file करना।

गड़े मुर्दे उखाड़ना= Cross Examine करना।

राई का पहाड़ बनाना= Additional evidence file करना।

अब पछताए होत क्या जब चिड़िया चुग गयी खेत= Limitation barred होना

(अपने आसपास पसरी-पसरती दलाली, अराजकता, लूट, भ्रष्‍टाचार, टांग-खिंचाई और किसी प्रतिभा की हत्‍या की साजिशें किसी भी शख्‍स के हृदय-मन-मस्तिष्‍क को विचलित कर सकती हैं। समाज में आपके आसपास होने वाली कोई भी सुखद या  घटना भी मेरी बिटिया डॉट कॉम की सुर्खिया बन सकती है। चाहे वह स्‍त्री सशक्तीकरण से जुड़ी हो, या फिर बच्‍चों अथवा वृद्धों से केंद्रित हो। हर शख्‍स बोलना चाहता है। लेकिन अधिकांश लोगों को पता तक नहीं होता है कि उसे अपनी प्रतिक्रिया कैसी, कहां और कितनी करनी चाहिए।

अब आप नि:श्चिंत हो जाइये। अब आपके पास है एक बेफिक्र रास्‍ता, नाम है प्रमुख न्‍यूज पोर्टल  www.meribitiya.com। आइंदा आप अपनी सारी बातें हम www.meribitiya.com के साथ शेयर कीजिए न। ऐसी कोई घटना, हादसा, साजिश की भनक मिले, तो आप सीधे हमसे सम्‍पर्क कीजिए। आप नहीं चाहेंगे, तो हम आपकी पहचान छिपा लेंगे, आपका नाम-पता गुप्‍त रखेंगे। आप अपनी सारी बातें हमारे ईमेल kumarsauvir@gmail.com पर विस्‍तार से भेज दें। आप चाहें तो हमारे मोबाइल 9415302520 पर भी हमें कभी भी बेहिचक फोन कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *