भांग का गोला, गांजा का दम। लो जन्म लिया खबर ने

दोलत्ती

: बहुत कारसाज हैं दैनिक जागरणवाले, ललित मोदी को नीरव मोदी में तब्दील कर बैठे : लगातार अखबार की चिंदियां उडाने का अभियान छेडे है जागरण :
दोलत्ती संवाददाता
नई दिल्ली : भगवान भले ही दुनिया चलाने का दम भर रहे हों, लेकिन असल दम तो चढाने में माहिर हैं जागरण वाले। बस भांग का बडा गोला चढाया और दानेदार गांजा का कुछ चिलम का दम भर लिया। और फिर हो गयी खबर। कौन देखता है कि किसने क्या कहा, किसने क्या बोला, किसने क्या सुना और किसकी खबर किसकी फोटो के साथ प्रकाशित हो गयी।
++सत्यानाश कर रखा है अखबार के नाम पर दैनिक जागरण जैसे अखबारों ने। अब नीरव मोदी वाली खबर ही देखिये ने, जो अरबों रूपयों का घोटाला करके मादरेवतन छोड कर भाग निकल भागा। अब उसकी दो:टुटपुंजिया संपत्ति को अब आयकर विभाग वाले नीलाम करने पर आमादा है। इस सम्पत्ति में नीरव की घडियां और कुछ फोटोज शामिल हैं। यह फोटोज दुनिया के नामचीज कलाकारों ने तैयार किया था। खरबों की सम्पत्ति् को घोंट कर पी चुके और अब विदेश में मस्ती काट रहे नीरव मोदी की इस सम्पत्ति की कीमत ज्यादा से ज्यादा दो:चार करोड के आसपास होगी।
लेकिन जागरण वालों ने उसे तीस करोड के आसपास मान लिया है। इस पर भी कोई खास ऐतराज नहीं, लेकिन हैरत तब हुई जब आयकर विभाग ने इस मामले के भगोडे नीरव मोदी के बजाय ललित मोदी की तरह पेश किया है। आप देख लीजिए कि अखबारों की दुनिया में गोते लगाने वाले इस अखबार के कारिंदों को ललित को नीरव मोदी की तरह पेश कर दिया है।

इस खबर पर दिल्ली के पत्रकार कुलदीप देव ने जब फेसबुक पोस्ट डाली तो उस पर चर्चाएं शुरू हो गयीं।
अभिषेक शुक्ला : कोई इसकी चीज क्यो खरीदेगा, ए कोई सेलिब्रिटी थोड़े है। ए तो बस इंटरनेशनल स्तर का चोर है
कुलदीप देव : ye nirav modi mujhe Lalit modi sa kyon lag raha hai
Rahul Gaur : सरकार की बड़ी उपलब्धि
Rahi Alaukik : Amaa ye lalit modi hai. Neerav modi ki shakal thodi chor type hai.
कुलदीप देव : yahi to jhol hai
Touqir Qidwai : खबर किसी की फोटो किसी का
कुलदीप देव : bade akhbar ka bada khel
Avnish Yadav : गलतियां इंसानों से ही होती हैं क्या फ़र्क़ पड़ता है ललित हो या नीरव.. मोदी तो है ना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *