एक मास में सात बच्चियों की बलात्कार के बाद हत्या

सैड सांग

यूपी में मासूमों से बलात्कार-हत्या की वारदातों पर सपा चिंतित
मायावती ने किसी भी दलित महिला से सहानुभूति नहीं जतायी
मासूम बच्चियों तक के प्रति प्रशासन संवेदनहीन: राजेंद्र चौधरी
बलात्कार के नाम रहे हैं माया सरकार के चार साल: सपा
बसपा सरकार के विधायकों ने ही लूट ली मासूम-निर्बलों की अस्मिता
उन्नासव जिला मुख्यालय पर धरने पर बैठे सपा विधायक
समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि बसपा राज में चार वर्ष बलात्कार और उसके बाद उनकी हत्या के नाम रहे हैं। महिलाएं एवं बच्चियां तक इस जघन्य वारदात की शिकार रही है। इन कांडों में ज्यादातर बसपा विधायक ही संलिप्त रहे हैं। बलात्कार की शिकार महिलाओं एवं बच्चियों के साथ शासन प्रशासन का व्यवहार अत्यंत निदंनीय रहा है। पुलिस उल्टे आरोपियों को बचाने में दिखाई दी है। मुख्यमंत्री ने किसी दलित महिला के भी आंसू पोंछने की जरूरत नहीं समझी। बसपा सरकार और उनकी मुख्यमंत्री दोनों का ही व्यवहार अत्यंत असंवेदनशील रहा है।
हालांकि विधायक सुधीर रावत उन्नाव जनपद में नाबालिग बच्चियों के साथ बलात्कार की घटनाओं के प्रति शासन के उपेक्षापूर्ण रवैये के विरोध में आज 31 मई को सैकड़ों लोगों के साथ धरने पर बैठे हैं।  इनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्टों में भी मुख्य रूप से हेराफेरी की जा रही है और सही घटना को नहीं दर्शाया जा रहा है। इसलिए इसके विरोध में वह धरना दे रहे हैं। राजेद्र चौधरी ने अकेले उन्नाव जिले में हुए ऐसे हादसों का पूरा कच्चा-चिट्ठा जारी कर दिया, जिसमें अकेले मई और अप्रैल-11 के दौरान हुई घटनाओं का ब्योरा है। इस ब्योरे में छह साल तक की मासूम बच्चियां शामिल हैं जिनके साथ बलात्कार के बाद हत्याह कर दी गयी।
1. 29 मई-11 को कु0 नेहा उम्र 6 वर्ष पुत्री श्री संजय लारी ग्राम अपालर थाना असोहा।
2. 10 मई-11 को कु0 कु0 शिवानी उम्र 6 वर्ष पुत्री श्री राधाकिशन पासी ग्राम नोगा सराय थाना सोहरामऊ
3. 24 अप्रैल-11 हिमान्शु उम्र 7 वर्ष पुत्री श्री शिवराम ग्राम जवरैला थाना मोरावां।
4. 21 मई-11 को कु0 सोनी उम्र 14 वर्ष पुत्री श्री रामबाबू पासी ग्राम जमता थाना अचलगंज।
5. 04 मई-11 को कु0 मंजू उम्र 14 पुत्री श्री मेढीलाल कुरील ग्राम अदमपुर झांसी थाना हसनगंज।
6. 27 मई-11 को कु0 शमा उम्र 10 वर्ष पुत्री श्री शब्बीर अहमद ग्राम बम्हना थाना शफीपुर।
7. 26 अप्रैल-11 को अज्ञात युवती थाना गंगाघाट।

उक्त सभी लड़कियां नाबालिग थी जिनके साथ बलात्कार करके उनकी हत्याएं की गयी हैं। थाने की पुलिस द्वारा गंभीरतापूर्वक इन घटनाओं की विवेचना नहीं की जा रही है। इससे स्थानीय लोगों में बहुत आक्रोश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *