मुजफ्फरपुर की कोर्ट ने मनोज को 3 दिन की ट्रांजिट रिमांड दी
मनोज को लेकर पटना एयरपोर्ट पहुंची दिल्ली पुलिस : मोबाइल फोन से पता चला मनोज की लोकेशन : हादसे के बाद पुलिस से छिपने के लिए अपनी ससुराल चिकनौटी में छिप रहा था मनोज :
नई दिल्ली: दिल्ली में 5 साल की मासूम मेरी बिटिया का दरिंदा मनोज कुमार बच चंद लम्हों में ही राजधानी दिल्ली पहुंचेगा। दिल्ली पुलिस की टोली मनोज को लेकर पटना एयरपोर्ट पहुंच गयी है। और खबर है कि मनोज को लेकर दिल्ली की पुलिस हवाई जहाज लेकर राजधानी ले जाने की प्रतीक्षा कर रही है। उधर देश की राजधानी दिल्ली में पांच साल की मेरी बच्ची के साथ हुई रेप की घटना के आरोपी को बिहार की एक अदालत ने तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।
दिल्ली से यहां पहुंची पुलिस की टीम ने बिहार पुलिस के सहयोग से आरोपी मनोज कुमार को गिरफ्तार करने के बाद उसे मुजफ्फरपुर के मुख्य न्यायायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया था। पुलिस के अनुसार आरोपी के मोबाइल फोन की स्थिति की जानकारी की मदद से पुलिस उस तक पहुंच सकी। पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस की चार सदस्यीय टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी मनोज को मुजफ्फरपुर जिले के कजरा थाना क्षेत्र के चिकनौटा गांव से शुक्रवार को रात के करीब पौने एक बजे गिरफ्तार किया था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार दिल्ली के गांधी नगर इलाके में मनोज घटना को अंजाम देने के बाद पुलिस से बचने के लिए अपने ससुराल चिकनौटा में रह रहा था। कजरा के थानाध्यक्ष आऱ क़े शर्मा ने बताया, “आरोपी शुक्रवार रात ससुराल में अपनी पत्नी के साथ था, जब पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया. आरोपी का मोबाइल फोन और उसके कुछ कपड़े पुलिस ने जब्त कर लिए हैं.”
जिला पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया, “गिरफ्तारी के बाद मनोज को मुजफ्फरपुर में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया, जहां न्यायाधीश ने उसे तीन दिन के लिए दिल्ली पुलिस की रिमांड में भेज दिया।”
अधिकारी ने बताया कि पुलिस मनोज को पहले पटना और फिर दिल्ली ले जाएगी।
पूरा प्रकरण देखने के लिए कृपया क्लिक करें:- दिल्ली की दरिंदगी से कांप उठा देश