जिन्हें लोग प्रतिकूलता मानते हैं, एब्बी-ब्रिटनी के लिए आनंद है

बिटिया खबर

फेफड़ा, दिल और पेट तो दो हैं, मगर लीवर, आंत आदि एक

: हाथ को अलग-अलग बांट रखा है इन बहनों ने : एक की पसंदीदा इच्छा, दूसरे की इच्छा के ठीक उलट है : पासपोर्ट दो हैं, मगर सीट एक ही मिलती है जहाज में :

अनोखा शरीर है एब्‍बी-ब्रिटनी हेंसेल नाम की इन दोनों युवतियों का। जीवन के हर पहलू को संग-संग जीने वाली इन बहनों का शरीर अनोखा है। उनके फेफड़े, दिल और पेट तो दो हैं मगर प्रजनन अंग, लीवर और आंत एक है। लेकिन अपनी कमी को कभी भी इन युवतियों ने अपनी कमी नहीं बनाने दिया। जो है, उसमें प्रसन्न  रहना और दिक्कतों पर आनंद लेना भी तो जिन्दगी की खुशकिस्‍मती बनाया जा सकता है। यह युवतियों हमेशा इस तर्क पर जीवन जीने पर विश्वा‍स करती हैं।

एब्बी और ब्रिटनी ने बचपन से ही शरीर से जुड़ी गतिविधियों के लिए एक दूसरे के साथ तालमेल बिठाना सीखा है। जैसे एब्बी दाहिने हाथ को नियंत्रित करती है तो ब्रिटनी बांए को। उनके कद में भी अंतर है। एब्बी 5 फुट 2 इंच की हैं तो ब्रिटनी की लंबाई है 4 फुट 10 इंच। उनकी दोनों टांगों की लंबाई अलग अलग होने के कारण ब्रिटनी को संतुलन बनाए रखने के लिए पंजों पर खड़ा रहना पड़ता है।इसी तरह का संतुलन उन्हें अपने खान-पान से लेकर सामाजिक जीवन और यहां तक कि कपड़ों के मामले में भी बनाना पड़ता है।

एब्बी बताती हैं, “हमारे तौर तरीके एकदम अलग हैं। मैं खुशमिजाज़, मस्त और मज़ाकिया क़िस्म की हूं और ब्रिटनी संतुलित, गंभीर मिजाज़ की हैं।” ब्रिटनी बताती हैं कि एब्बी मुखर हैं। कौन से कपड़े पहनने हैं, इस बहस में हमेशा वही जीतती हैं। यही नहीं, ब्रिटनी के अनुसार उनकी जुड़वा बहन घर में रहना पसंद करती हैं जबकि उन्हें बाहर घूमना फिरना अच्छा लगता है।

हां, इन दोनों का व्यक्तित्व तो अलग है ही। एब्बी और ब्रिटनी कई मायनों में एक दूसरे से भिन्न हैं। ब्रिटनी को ऊंचाई से डर लगता है तो एब्बी को ऊंची जगहों पर घूमना पसंद है। इसी तरह एब्बी को गणित और विज्ञान मजेदार लगता है तो ब्रिटनी की रुचि कला से जुड़े विषयों में है। कॉफी की बात की जाए तो दोनों जुड़वा बहनों के लिए इसके मायने अलग हैं। कॉफी के कुछ कप पीने के बाद ब्रिटनी के दिल की धड़कन बढ़ जाती है, जबकि एब्बी को कोई फर्क नहीं पड़ता।

कई अन्य अचंभों के अलावा ये बात भी आश्चर्यजनक है कि दोनों बहनों के शरीर के तापमान में अंतर है। एब्बी कहती हैं, “मेरे शरीर का तापमान ब्रिटनी के शरीर के तापमान से एकदम अलग होता है। मेरे हाथ का तापमान ब्रिटनी के हाथ के तापमान से ज्यादा होता है।”

दिक्‍कतें तो आती होंगी इन युवतियों पर, लेकिन कभी भी इन युवतियों ने उन्हें आनंद लेना शुरू कर दिया है। एब्बी और ब्रिटनी को सामान्य पारिवारिक और सामाजिक जीवन जीने के बावजूद एक युवती होने के लिहाज से काम और पढ़ाई के मामले में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। उदारहण के तौर पर उनका निजी जीवन अक्सर चर्चा में रहता है, जो उन्हें कतई पसंद नहीं।

जुड़ी हुई जुड़वा बहनों का छुट्टियों में घूमने जाने की भी अपनी परेशानियां हैं। इनके पास पासपोर्ट तो दो होते हैं, मगर हवाई जहाज में बैठने की सीट एक ही होती है।

एब्बी-ब्रिटनी की दिलचस्प कहानी को देखने के लिए कृपया क्लिक करें:- एक बदन दो जान वाली अजूबी बहनें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *