अपने वरिष्ठ अफसरों को बीवी पेश करता था, मामला दर्ज

ज़िंदगी ओ ज़िंदगी

 

नौसेना ने कहा : यह वैवाहिक झगड़े के चलते है, हकीकत नहीं

: पति से झगड़ा बढ़ा तो पत्नी  ने नौसेना अधिकारी पर लगाया घिनौना आरोप : राहत दिलाने की गुहार लेकर पत्नी ने किया हाईकोर्ट का रुख :

कोच्चि : नौसेना अधिकारी से अलग हो चुकी पत्नी ने अपने पति द्वारा दायर अग्रिम जमानत याचिका में खुद को पक्षकार बनाने के लिए केरल उच्च न्यायालय का रूख किया है। नौसेना अधिकारी की पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका पति अपने वरिष्ठ अधिकारियों के पास उसे भेजता था।

अधिकारी लेफ्टिनेंट रवि किरण इससे पूर्व अदालत में अपनी अग्रिम जमानत के लिए अदालत गए थे। उन्होंने अपनी पत्नी के आरोपों को आधारहीन बताया। उन्होंने पत्नी से तलाक के लिए परिवार न्यायालय का रूख किया था। नौसेना अधिकारी की पत्नी द्वारा इस मामले में नौसेना अध्यक्ष को शिकायत करने के बाद नौसेना पहले से ही आंतरिक जांच करा रही है। उन्होंने दिल्ली में भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

महिला द्वारा की गई शिकायत के अनुसार, उन्हें कथित तौर पर दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था और उनके पति के वरिष्ठ अधिकारी उनकी अस्मिता पर हमला करने की कोशिश करते थे। पुलिस ने इस मामले में महिला के पति सहित दस लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 498 के तहत मामला दर्ज किया है। दहेज और प्रताड़ना से संबंधित मामले महिला के पति के खिलाफ दर्ज किए गए हैं। नौसेना ने महिला के आरोपों का खंडन किया है और कहा कि यह शिकायत वैवाहिक मतभेद का नतीजा है और महिला द्वारा नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। (एजेंसी) ( जारी )

नौसेना में चल रहे रोमांटिक गेम की अगली कडि़यों को अगर आप देखना चाहें तो कृपया क्लिक करें:- आओ, बीवी बदला जाए

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *