: दिल्ली की एक शिक्षिका को सरेआम नंगा कर पिटवाने का आरोप : सांसद-उद्योगपति नवीन जिंदल से एक सौ करोड़ रुपयों की रंगदारी उगाहने के मामले में रंगेहाथों पकड़ा गया जेल-यात्री : भाजपा के तलवे चाटने को कांग्रेसी विरोधी बकवासों वाली डीएनए-सीरीज :
कुमार सौवीर
लखनऊ : जी न्यूज चैनल में एक शेखचिल्ली है सुधीर चौधरी, जिस पर दिल्ली की एक शिक्षिका को सरेआम नंगा कर पिटवाने का आरोप है। इतना ही नहीं, कांग्रेस के एक सांसद और उद्योगपति नवीन जिंदल से एक सौ करोड़ रुपयों की रंगदारी उगाहने के मामले में रंगेहाथों पकड़े गए इस सुधीर को जेल भी जाना पड़ा था।
यही सुधीर चौधरी आजकल भाजपा और मोदी के तलवे चाटने के लिए कांग्रेस-विरोधी खबरें अपने डीएनए कार्यक्रम में चला रहा है।
आज इलाहाबाद से उसने एक सुतली-बम जैसी छुड़छुडिया चलाना शुरू किया, कि फिरोज गांधी की कब्र पर गांधी परिवार के लोग क्यों नहीं आते हैं। इतना ही नहीं, इस सुधीर चौधरी ने तो लगता है कि भाजपा के चरणों में लोट लगाना शुरू कर दिया है, रास्ता है कांग्रेस का विरोध करना और भाजपा की सरकार से फेंकी रोटियां हासिल करना। अपने इस अभियान के तहत सुधीर चौधरी और जी न्यूज ने नेहरू और गांधी परिवार का चप्पा-चप्पा खंगाल लिया है।
चूंकि चुनाव का आगाज हो चुका है कि इसलिए जी न्यूज ने एक सोची-समझी साजिश के तहत फिरोज गांधी, महात्मा गांधी, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी तथा उनके सारे परिवारी जनों के घरों में ताकझांक करना शुरू कर दिया है। इसके लिए जी न्यूज और सुधीर ने इलाहाबाद के तथाकथित पंडों को भी जुटा लिया है, जो जी न्यूज और सुधीर के सवालों पर हां-हां लगा रहा है।
अपने इस अभियान के तहत सुधीर ने इंदिरा और फिरोज की शादी के विवाद में खड़ा कर दिया है और इतना ही नहीं, सवाल यह भी उठाया है कि गांधी जी खुद ही इस शादी के खिलाफ थे। एक अन्य कार्यक्रम में राहुल के दत्तात्रेय कुल पर भी सवाल उठाये जा रहे हैं। एक अन्य कार्यक्रम में फिरोज की धोती खोली जा रही है। एक में सोनिया और राजीव गांधी के वैवाहिक रिश्तों को भी गांठ लगाने या तोड़ने की कोशिशें की जा रही हैं।
1 thought on “जी-न्यूज चैनल वाला दुर्दांत शेखचिल्ली सुधीर चौधरी …”