जापानी बच्ची से जहाज में भारतीय बुडढे की बेहूदगी

ज़िंदगी ओ ज़िंदगी

टोक्यो जा रहा था हवाई जहाज, प्लेन में ही गिरफ्तारी

कोलकाता : यहां से टोक्यो जा रही एक जापानी नाबालिग लड़की के साथ 57 वर्षीय भारतीय ने छेड़छाड़ की। जापानी नाबालिग लड़की थाई एयरवेज फ्लाइट से सफर कर रही थी। खबर है कि रात में करीब एक बजे जब सारे यात्री सो गए थे और प्लेन बंगाल की खाड़ी के पास पहुंचा था। तभी नरेन सिंह ने यह शर्मनाक हरकत की।

वारदात के तुरंत बाद एयरलाइन स्टॉफ ने एयरपोर्ट निदेशक बी पी शर्मा को घटना के संबंध में सूचित किया। पीड़ित लड़की ने भी लिखित में अपनी शिकायत एयरपोर्ट निदेशक को दर्ज करा दी है।

टीएनएन के मुताबिक पीड़ित लड़की के मुताबिक पहले जब आरोपी व्यक्ति ने यह हरकत की तो उसे लगा गलती से हो गया होगा। पर दोबारा फिर से छेड़छाड़ करने पर पीड़ित लड़की ने फ्लाइट अंटेडेंट को बताया और तुरंत अपनी सीट बदलवा दी। फ्लाइट के पायलट ने तुरंत ही एयरलाइन सिक्योरिटी को घटना के बारे में सूचित किया और सीआईएसएफ की मदद से आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

नरेन सिंह ने पुलिस की तरफ से की गई पूछताछ में बताया है कि उसने छेड़छाड़ नहीं की थी। सोते समय अचानक ही यह घटना हो गई। नरेन सिंह कोलकाता से बैंकॉक के लिए लगातार यात्रा करते रहते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *