टंच-माल वाली मीनाक्षी को कांग्रेस में नया ओहदा

बिटिया खबर

महिला कांग्रेस अध्यक्ष बनीं शोभा ओझा

नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शोभा ओझा को महिला कांग्रेस का तथा मीनाक्षी नटराजन को राजीव गांधी पंचायत राज संस्थान का अध्यक्ष नियुक्त किया है। आपको बता दें कि मीनाक्षी मंदसौर से सांसद हैं और उनके बारे में दिग्विजय सिंह ने एक रैली में उन्हें  सौ का टंच माल बता दिया था।

श्रीमती ओझा को अनीता शर्मा के स्थान पर पार्टी की महिला इकाई का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। एडवोकेट बिंदू कृष्णा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सुश्री नटराजन को पार्टी के पंचायत राज संगठन का अध्यक्ष तथा हर्षवर्धन जयकाल को उपाध्यक्ष बनाया गया है। संगठन की सलाहकार समिति का जल्द गठन किया जायेगा।

कांग्रेस महासचिव जर्नादन ने यह जानकारी देते हुए बताया कि के.राजू को पार्टी के अनुसूचित विभाग का दायित्व सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *