शाहरुख ने ऐलान किया था, सो बेटा ही पैदा हुआ

ज़िंदगी ओ ज़िंदगी

भ्रूण लिंग-परीक्षण कानून को रौंद दिया चांदी के जूतों ने

मुम्बई : शाहरुख खान के घर एक नन्हा मेहमान आया है। पैदा होने वाला बेबी लड़का है। बच्चा थोड़ा जल्दी पैदा हो गया है इसलिए उसे अस्पताल में ही रहना होगा। शाहरुख के घर इस बच्चे के जन्म की खुशियां मनायी जा रही हैं।

यह बच्चा दरअसल शाहरुख और गौरी का नहीं है। यह बच्चा गौरी खान की भाभी नमिता छब्बर का है। यह बच्चा प्रीमेच्योर पैदा हुआ है। इसलिए उसे अस्पताल में ही रखा गया है।

बच्चा मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में पैदा हुआ है। यह बच्चा उन्हीं डा. इंदिरा हिंदुजा की देखरेख में पैदा हुआ जिन्होंने 1986 में भारत के पहले टेस्ट ट्यूब बेबी का प्रयोग किया था।

इसके पहले शाहरुख खान के बच्चे की खबरें मीडिया में चल रहीं थीं। सरोगेसी तकनीक से होने वाले इस बच्चे को जुलाई तक जन्म ले‌ना है। शाहरुख के ऊपर इस बच्चे का जन्म से पूर्व लिंग परीक्षण का आरोप लगा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *