12 साल की लड़की का रेप किया, वीडियो बनाकर फेसबुक पर डाला

ज़िंदगी ओ ज़िंदगी

इन किशोरों की करतूत को अमेरिकी कानून ने वयस्क बताया

शिकागो : अमेरिका के शिकागो में तीन किशोर लड़कों द्वारा बंदूक की नोक पर रेप करने का दोषी पाया है। लड़कों ने 12वर्षीय लड़की का ना सिर्फ  रेप किया, बल्कि रेप करते हुए बनाया गया वीडियो फेसबुक पर भी अपलोड कर दिया था। कुक काउंटी के अभियोजक ने बीते शुक्रवार को घोषणा की फेसबुक पर वीडियो अपलोड करने का मामला और भी ज्यादा गंभीर बन जाता है। लिहाजा किशोरों को अडल्ट की श्रेणी में माना जाएगा।

जज ने जस्टिन ऐपलव्हाइट, केनीथ ब्राउन और स्कैंडल फ्रीट्ज को नौ लाख डॉलर का जुर्माना लगाया है। पिछले साल 15 दिसंबर में लड़कों ने फ्रिट्ज के घर के बेसमेंट में लड़की को बंदूक से धमका कर रेप किया था। रेप का वीडियो तीनों लड़कों के फेसबुक पेज पर पोस्ट किया गया था।  वकील के अनुसार, जब लड़की फ्रिट्ज के घर पहुंची तो उसने ब्राउन के हाथ में बंदूक देखी थी।

फ्रिट्ज ने लड़की को बेसमेंट पर जाने के लिए कहा था। इसके बाद फ्रिट्ज ने उसके बलात्कार किया और बाद में उसे अपने दोनों दोस्तों के साथ भी संबंध बनाने का हुक्म दिया था।  शिकागो ट्रिब्यून के मुताबिक, वारदात के दो दिन बाद के फेसबुक एकाउंट में यौन शोषण का  वीडियो पोस्ट कर दिया, जिसे उसके दोनों दोस्तों ने शेयर भी किया था। कोर्ट अभियोजक पक्ष ने बताया कि वीडियो में तीनों लड़के दिखाई दे रहे हैं और शोर मचा रहे हैं। फ्रिट्ज ने बाद में कोर्ट में अपने वीडियो बनाने की बात कबूल कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *