महिला रत्न एवं मीडिया रत्न” सम्मान समारोह 13 मार्च को

बिटिया खबर

: सम्मान के लिए प्रविष्टियां 25 फरवरी तक भेजने का अनुरोध : दोहपर दो बजे श्रीराम सेंटर, मंडी हाउस, नई दिल्ली में होगा :

“महिला रत्न एवं मीडिया रत्न” सम्मान समारोह 13 मार्च को राजधानी नई दिल्लीम में आयोजित होने जा रहा है। आयोजकों के अनुसार इस सम्मान के लिए प्रतिभागियों को अपने क्षेत्र, विभाग या मंत्रालय से सम्बद्ध कर्मठ, सत्यानिष्ठ, कर्तव्यनिष्ठ, संघर्षशील, प्रतिभाशाली, समाजसेवी, राष्ट्रहित में कार्य करने वाली विभिन्न कार्यक्षेत्रों की कार्यरत महिलाओ व मीडियाकर्मियों के भी नामांकन भेजें।

इस सम्मान के लिए लिए नामांकन प्रारूप www.vishvparivar.org पर चस्‍पा है। आपसे अनुरोध है इस पोर्टल पर अनलोड करने आवेदन पत्र को आगामी 25 फरवरी तक संगठन की ईमेल vmparivar@gmail.com पर भेज दें। इसके बाद पहुंचने वाली प्रविष्टियों पर विचार किया जा पाना मुमकिन नहीं होगा।

यह जानकारी विश्व महिला परिवार की अंतरार्ष्ट्रीय अध्यक्षा भावना त्यागी भारतीय  और चिंतक विश्व भू त्यागी भरतीय ने दी है। इन सभी से सम्पर्क के लिए क्रमश: 011 22528272, 09013666652 और 09999466822, 9013666651 किया जा सकता है।

आयोजकों के अनुसार सम्मान समारोह के ही दिन एक पर्यावरण संरक्षण विषयक संगोष्ठी आयोजित होगी, जिसका विषय होगा:- “पर्यावरण संरक्षण में महिलाओ एवं मीडिया की भूमिका”। आयोजन 13 मार्च की दोपहर दो बजे श्रीराम सेंटर, मंडी हाउस, नई दिल्ली में होगा।

आयोजकों ने इस कार्यक्रम के लिए देश भर में कार्यरत सामाजिक महिला कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों और मीडियाकर्मियों से नामांकन पत्र भेजने का अनुरोध किया है। अब तक 164 लोगों को समासेवकों को समाजरत्न, महिला रत्न, कृषि रत्न, गणित रत्न, चिकित्सा रत्न, बाल प्रतिभा रत्ने, विलक्षण प्रतिभा रत्न आदि अलंकारों और सम्मानित लोगों को यह संस्था कर चुकी है।

meribitiyakhabar@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *