डिलीवरी ब्वाय से सावधान, कोई बहरूपिया भी हो सकता है

सैड सांग

 

मुम्बई में पिज्जा देने के बहाने किशोरी से बलात्कार

मुंबई : सावधान। आपके घर की घंटी बजाकर उन्हें पिज्जाज डिलीवरी देने का परिचय देने वाला शख्स बहरूपिया भी हो सकता है। हो सकता है कि वह पिज्जा डिलीवरी ब्वाय न होकर कोई बलात्कारी ही हो। या हो सकता है कि वह अकेले मकान में मेरी बिटिया पर बुरी नीयति रख बैठे। इसीलिए बेहतर तो यह होगा कि आप पहले इत्मीनान कर लीजिए कि दरअसल घंटी बजाने वाला शख्स असलियत में है कौन। मुम्बई में कल हुई एक हौलनाक वारदात में एक किशोरी के साथ दुष्कर्मी ने दुराचार कर दिया।

खबर है कि पिज्जा डिलिवरी बॉय ने वरली में 22 साल की लड़की को घर में अकेले पाकर चाकू की नोक पर उसके साथ रेप करने की कोशिश की। पुलिस ने इस मामले में 17 साल के नाबालिग को गिरफ्तार किया है। पीड़ित लड़की ने इस पिज्जा हट का विज्ञापन एक पैमफ्लेट में पढ़ा था। यह पैमफ्लेट घर आने वाले किसी न्यूजपेपर के बीच पड़ा हुआ था। लड़की ने इस विज्ञापन को पढ़ने के बाद इस पिज्जा हट में मंगलवार को पिज्जा का ऑर्डर दिया। कुछ मिनट बाद 17 साल का लड़का पिज्जा लेकर लड़की के घर भी पहुंच गया। लड़की ने बदले में उसे पेमेंट भी कर दिया।

लड़के ने देखा कि लड़की घर में अकेली है। वह इसके बाद 10 मिनट के अंदर फिर लड़की के घर आया और उससे बोला कि मैं गलत ऑर्डर आपको दे गया हूं, यह किसी और के घर का पिज्जा है। जैसे ही लड़की पिज्जा लेने वापस अंदर गई, आरोपी भी घर के अंदर घुस गया और फिर उसने चाकू की नोक पर लड़की के साथ रेप की कोशिश की। उसने लड़की को घायल भी किया, लेकिन लड़की के जोर-जोर से चिल्लाने पर आरोपी भाग गया। बाद में बिल्डिंग के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फिर पिज्जा हट मालिक से आरोपी का पता निकाला और देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *