गुड़गांव : चलती कार में दो लड़कियों से बलात्कार, आरोपी फरार

सैड सांग

 

महरौली-गुड़गांव रोड के पास हुआ अपहरण, दुष्कर्मी लापता

गुड़गांव : दिल्ली के बाद अब गुड़गांव में भी बलात्कारों की बाढ़ आ गयी है। बीती रात यहां की दो महिलाओं के साथ एक चलती कार में दुराचार की खबर आयी है। दुराचार के समय इन युवतियों के साथ गंभीर चोटें भी आयी हैं। पुलिस अभी तक दुष्कर्मियों को नहीं पकड़ सकी है।

पुलिस के मुताबिक, बुधवार रात 1 से 2 बजे के बीच ये दोनों महिलाएं महरौली-गुड़गांव रोड स्थित एक दूकान के सामने खड़ी थीं, जब सफेद रंग की एक सेडान कार में बैठे युवक ने उन्हें दिल्ली तक छोड़ देने का वादा कर लिफ्ट दी। बताया गया है कि महिलाओं ने पुलिस से कहा कि इसके बाद रास्ते में कार में दो अन्य युवक भी सवार हो गए, और चलती हुई कार में ही उनके साथ बलात्कार किया। महिलाओं का कहना है कि वे दो घंटे तक उनके चंगुल में फंसी रहीं, लेकिन उसके बाद कार से निकलने में कामयाब हो गईं, और पुलिस को सूचना दी।

गुड़गांव के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी महेश्वर दयाल के मुताबिक, महिलाओं की मेडिकल जांच में न सिर्फ उनके साथ बलात्कार किए जाने की पुष्टि हुई है, बल्कि उनकी बांहों पर भी काटने के निशान पाए गए हैं। फिलहाल कार के ड्राइवर और बलात्कार के आरोपी दोनों युवकों की तलाश जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *