तीरंदाजी के महिला नेशनल कैंप रंगरेलियां !

ज़िंदगी ओ ज़िंदगी

महिला खिलाड़ी के कमरे में रंगेहाथों धरा गया तीरंदाज

नई दिल्ली : इंग्लैंड में चल रहे चैंपियंस ट्रॉफी में जीत से आगाज करने के बावजूद हिंदुस्तान का खेल जगत एक बार फिर शर्मसार हो गया। आईपीएल में फिक्सिंग के कारण पूरी दुनिया में देश की किरकिरी हो ही रही है। इसी बीच एक तीरंदाज की हरकत से खेल जगत में भारत की नाक नीची हो गई है। पुणे में चल रहे नेशनल कैंप में एक तीरंदाज को साथी महिला खिलाड़ी के कमरे में हमबिस्तर पाया गया।

घटना पुणे के आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट (एएसआई) में चल रहे नेशनल कैंप की है। इस घटना के बारे में कोई भी अधिकारी या खिलाड़ी खुल कर बोलने को तैयार नहीं है। दोनों खिलाड़ी झारखंड से हैं। कैंप में एक पुरुष तीरंदाज को अपनी साथी महिला के कमरे से सेक्सक करते हुए पकड़ा गया। इसकी पुष्टि तीरंदाजी संघ के कोषाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने की है। उन्हों ने घटना को शर्मनाक बताया है। दोनों खिलाडि़यों को आपत्तिजनक स्थिति में पाए जाने के बाद एएसआई और भारतीय तीरंदाजी संघ ने अपने-अपने स्तदर पर सजा दे दी है। एएसआई ने अनुशासन भंग करने के आरोप में दोनों को कैंप से बाहर का रास्ता दिखला दिया तो संघ ने उनके राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में खेलने पर बैन लगा दिया है। अब पूरा मामला अनुशासन कमेटी के पास है। दोनों से सात दिनों के अंदर जवाब मांगा गया है। दोनों खिलाडि़यों ने लिखित में गलती मान ली है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *