आटो रोककर महिला से छेड़छाड़, सड़क पर पिटाई

सैड सांग

हौसलामंद बदमाशों की करतूत, पुलिस बेबस

मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। बदमाशों ने टू-वीलर चला रही महिला को रोककर उससे छेड़छाड़ की और फिर विरोध करने पर बुरी तरह से पिटाई कर दी।

पुलिस के मुताबिक 26 साल की पीड़ित महिला इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में काम करती है। बुधवार शाम वह अपने टू-वीलर पर सवार होकर ऑफिस से घर की तरफ जा रही थी। इसी बीच बाइक सवार युवकों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। यही नहीं, उन्होंने उसका रास्ता रोककर छेड़छाड़ भी की।

महिला इन युवकों की हरकतों को इग्नोर कर रही थी। तंग आकर महिला ने विरोध किया, तो युवक भड़क गए और उन्होंने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद दोनों युवक अपनी बाइक से फरार हो गए।

पुलिस ने बताया कि बदमाशों के हमले से महिला जख्मी हो गई। इलाज के लिए उसे स्थानीय हॉस्पिटल ले जाया गया। अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि हमलावर युवक कौन थे। पुलिस ने 2 अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *