गायों में रोप दिया वैज्ञानिकों ने मानव जीन

ज़िंदगी ओ ज़िंदगी

अब गाय भी देगी मां जैसा दूध

चीनी वैज्ञानिकों ने की ट्रांसजेनिक तकनीक

वैज्ञानिकों ने एक ऐसी जीन संवद्र्धित गाय तैयार की है, जिसके दूध में मां के दूध जैसे गुण हैं। इस तरह गाय के दूध की पोषकता में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। चीनी कृषि विश्वविद्यालय के नेतृत्व में वैज्ञानिकों की एक टीम ने 300 गायों में मानव जीन का सफलतापूर्वक प्रवेश कराया। मां के दूध में उच्च गुणवत्ता वाले पोषक तत्व होते हैं।

यह तत्व बच्चों के प्रतिरोधक तंत्र को मजबूत बनाने और संक्रमण के खतरे से बचाने मदद करता है। शोधकर्ताओं ने बताया कि ट्रांसजेनिक पशु शारीरिक तौर पर सामान्य गायों के समान होते हैं। जीन संवद्र्धित गायों का दूध बच्चों के लिए मां के दूध और कृत्रिम दूध का विकल्प प्रदान कर सकता है। चीनी कृषि विश्वविद्यालय के प्रोफेसर निंग ली ने कहा कि गाय के दूध को मां के दूध जैसा बनाना संभव है। यह साधारण डेयरी के दूध जितना ही सुरक्षित होगा। यह मां के दूध जैसे उच्च गुणवत्ता वाले पोषक तत्व प्रदान करेगा। इस दूध को उपभोक्ताओं तक पहुंचने में 10 साल लग सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *