मंडी में कांग्रेस की प्रतिभा सिंह का धमाका

सक्सेस सांग

लोकसभा चुनाव में भाजपा को सवा लाख की पटखनी

शिमला : मंडी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस कैंडिडेट प्रतिभा सिंह ने भारी मतों से जीत हासिल की है। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार जयराम ठाकुर को 1 लाख 36 हजार से ज्यादा वोटों से हराया। इस सीट पर 23 जून को मतदान हुआ था।

कांग्रेस उम्मीदवार प्रतिभा सिंह को कुल 3 लाख 53 हजार 492 वोट मिले, जबकि जयराम ठाकुर 2 लाख 16 हजार 768 वोट ही हासिल कर पाए। इस तरह से प्रतिभा निकटतम प्रतिद्वंद्वी जयराम ठाकुर से 1 लाख 36 हजार 724 वोटों से जीती हैं। इनके अलावा दो और कैंडिडेट मैदान पर थे, लेकिन दोनों 10 हजार से भी कम वोटों में सिमट गए।

वीरभद्र सिंह के पिछले साल दिसंबर में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए चुने जाने के बाद यह सीट खाली हुई थी। गौरतलब है कि कांग्रेस ने वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह को ही टिकट दिया था, जबकि बीजेपी ने पूर्व अपने प्रदेशाध्यक्ष और सराज के विधायक जयराम ठाकुर को मैदान में उतारा था। प्रतिभा सिंह इससे पहले 2004 में भी लोकसभा के लिए चुनी गई थीं।

बीजेपी के सामने बड़ी समस्या यह थी कि वह मैदान में किसी उतारे। दरअसल पहले बीजेपी महेश्वर सिंह को इस सीट से उतारती थी, जो कि 3 बार सांसद भी रह चुके थे। मगर महेश्वर सिंह ने बीजेपी से अलग होकर नई पार्टी बना ली है। ऐसे में बीजेपी से सामने इस बार बड़ी समस्या यह थी कि प्रतिभा सिंह के मुकाबले किसे उतारा जाए। आखिरी लम्हों में पार्टी ने पूर्व मंत्री जयराम ठाकुर को अपना कैंडिडेट बनाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *