ड्रग-तस्कर से शादी के लिए मुस्लिम बन गयी ममता

बिटिया खबर

दुबई की जेल में उम्रकैद काट रहा है ममता का शौहर

मुंबई : अपने जमाने की मशहूर और बोल्ड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। खबर है कि ममता ने अपना धर्म बदलकर इस्लाम कबूल कर लिया है। उन्होंने अपना धर्म ड्रग तस्कर विकी गोस्वामी से शादी करने के लिए किया है।

ममता कुलकर्णी कभी अपने बोल्ड सीन्स और हॉट इमेज के लिए सुर्खियों में रहा करती थीं। लेकिन 2000 के बाद से वो ऐसी गायब हुईं कि किसी को उनकी खबर ही न थी। लेकिन आखिरकार खबर आ ही गयी है कि ममता ने इस्लाम कबूल कर मशहूर ड्रग तस्कर विकी गोस्वामी से शादी कर ली है और शादी के बाद दोनों केन्या के नैरोबी में रह रहे हैं।

पिछले 10 साल से गायब ममता दुबई में रहकर अपने बॉयफ्रेंड विकी की रिहाई का इंतजार कर रहीं थीं जो दुबई के ही जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। विकी की रिहाई के लिए ममता लंबे समय से कोशिश कर रहीं थी। लेकिन यह इंतजार तो मौत से भी ज्यादा खतरनाक था। वजह यह कि दुबई में नशीले दवाओं को बेचने के आरोप में विकी को आजीवन कारावास के तहत 36 साल तक की सजा मिल चुकी थी और इसमें से 10 साल जेल में कट भी चुके हैं। ममता ने इस समस्या का समाधान करने के लिए एक नया तरीका खोज डाला। इसके लिए ममता को इस्लाम कबूल करना पड़ा और इस्लामिक रीति रिवाजों से विकी से निकाह करना पड़ा। बताते हैं कि इस निकाह की खबर को पानी की तरह पैसा फूंका गया ताकि दुबई के शाह तक यह समाचार पहुंचाया जा सके। कोशिश सफल हुई और ममता के इस्लालम कुबूल करने से खुश होकर दुबई के शेख ने विकी की सजा माफ कर दी। अगर ममता ऐसा ना करतीं तो विकी 25 साल तक दुबई की जेल में सड़ता रहता।

विकी गोस्मावी का अंडरवर्ल्ड से गहरा रिश्ता रहा है। वो अंडरवर्ल्ड के साथ मिलकर बड़े स्तर पर ड्रग्स की तस्करी का कारोबार किया करता था। डॉन के साथ रिश्तों के कारण बॉलीवुड में भी उसका काफी दबदबा था। जब विकी और ममता की नजदीकियां बढ़ी तो ममता रातों रात बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस बन गईं। विकी की दहशत के कारण ही ममता को कई फिल्मों में काम मिला। बाद में ममता विकी के साथ दुबई चलीं गईं। बाद में 1997 में ऐसी खबर आई कि विकी गोस्वामी को दुबई पुलिस ने 11 टन ड्रग्स की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है जिसके बाद उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *