कुत्ते के भौंकने पर सास-बहू को गोली मारी, मौत

सैड सांग

 

बहू की हालत गंभीर, फिरोजाबाद का हादसा

फिरोजाबाद : पागलपन वाले दौरे वाला यह हादसा आगरा के आसपास हुआ। यहां फिरोजाबाद में एक दबंग युवक ने कुत्ते के भौंकने से मना न करने पर एक महिला और उसकी बहू को गोली मार दी। गोली लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बहू की हालत गंभीर है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। फिरोजाबाद के पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि सुमित नाम ये शख्स अपने दोस्त प्रमोद से मिलने के लिए शिकोहाबाद आया हुआ था।

रविवार को सुमित अपने दोस्त के घर पहुंचने ही वाला था, तभी रास्ते में उस पर एक कुत्ता भौंकने लगा। सुमित ने कुत्ते के पास खड़ी अशर्फी देवी और उसकी बहू सुर्मिला से कुत्ते को भौंकने से मना करने के लिए कहा।

महिला ने जब कहा कि कुत्ते को भौंकने से रोकना संभव नहीं है, वह बचकर निकल जाए तो युवक बौखला गया और उसने कुत्ते पर तमंचे से फायर कर दिया। कुत्ता तो भाग गया लेकिन गोली महिला व उसकी बहू को लगी। गोली लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई और उसकी बहू गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भागने का प्रयास करने लगा। भीड़ ने उसे पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से में घायल सुर्मिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *