जिया के बाद अब पल्लवी ने बुझाया खुद का दिया

सैड सांग

 

फांसी लगायी, पूर्व प्रेमी ने लगाया बलात्कार का आरोप

मुंबई : अभिनेत्री जिया खान की खुदकुशी की तर्ज पर एक फिल्म एडिटर पल्लवी झा ने रविवार रात खुदकुशी कर ली। वह मॉडलिंग का काम भी कर चुकी थी।

दिल्ली की मूल निवासी पल्लवी झा (22) ने पश्चिम उपनगर के जोगेश्वरी स्थित अपने किराये के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस मामले में पल्लवी के पूर्व प्रेमी शैलेंद्र शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

ओशिवरा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नासीर पठान ने बताया कि पल्लवी आदर्श नगर चाल के 471 नंबर के कमरे में किराये पर रह रही थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *