हरियाणा में पुलिस को गच्‍चा दे गया विकास दुबे

दोलत्ती

: तीन साथियों के साथ होटल में टिका था विकास, पुलिस के आने से पहले ही मौके से फरार : दोस्‍तों को भनक तक न मिली, पत्‍नी भी साफ में फरार हुई : होटल में साथ आये तीन साथियों को पुलिस ने दबोचा :
आशुतोष
कानपुर : जिस विकास दुबे को यूपी पुलिस पूरे प्रदेश में ढूंढ रही है वो दुर्दांत अपराधी विकास दुबे फरीदाबाद के एक होटल में छुपा था। मामले की जानकारी तब हुई जब पुलिस ने शक के आधार पर होटल पर छापा मारा। लेकिन इस छापा के पहले ही विकास दुबे होटल से सरक गया। लेकिन इसी बीच होटल में मौजूद उसके तीन साथियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। खबर तो यह भी है कि विकास दुबे के साथ उसकी पत्‍नी ऋचा भी फरार हुई है, लेकिन अब तक इस खबर की पुष्टि नहीं हो पायी है। पुष्टि तो इस बात की भी नहीं हो पायी है कि इस होटल में क्‍या और कौन सी कार्रवाई यूपी अथवा हरियाणा पुलिस ने की है।
आपको बता दें कि यूपी पुलिस और हरियाणा पुलिस की संयुक्त टीम ने खुफिया जानकारियों के आधार पर विकास दुबे की खोजबीन शुरू की थी। इसी छानबीन के दौरान पता चला कि विकास दुबे और उसके साथी फरीदाबाद के एक होटल में टिके हो सकते थे। इस जानकारी के बाद यूपी और हरियाणा की संयुक्‍त पुलिस टीम ने होटल की छानबीन शुरू कर दी।
इस संयुक्‍त पुलिस कार्रवाई बिलकुल सटीक थी कि विकास इस होटल में मौजूद है। लेकिन इस पुलिस अभियान की खबर न जाने कैसे विकास दुबे को मिल गयी, और वह पत्‍नी के साथ ही मौके से भाग निकला। बहरहाल, उसके गैंग के तीन लोग पुलिस के कब्जे में आ गये हैं। दोलत्ती सूत्र की मानें तो धरपकड़ के बाद पुलिस की शुरुआती पूछताछ में विकास के साथियों ने स्वीकार किया है कि विकास इसी होटल में उनके साथ छिपा था।
गौरतलब है कि विकास के पास एक से अधिक पहचानपत्र मौजूद हैं। विकास ने इस होटल में छिपने के लिए दूसरे पहचान पत्र का प्रयोग किया था। वहीं उसके और साथियों ने अलग-अलग आईडेंटी का प्रयोग किया था। सूत्र बताते हैं कि विकास की पत्नी ऋचा के साथ होने की बात बतायी जा रही है। फिलहाल इस गिरफ्तारी के बाद यूपी पुलिस को अब इस केस की मजबूत कड़ी मिल गयी है। वहीं यूपी पुलिस के मुखिया ने हरियाणा , राजस्थान, दिल्ली पुलिस के डीजीपी से सम्पर्क स्थापित कर दुर्दांत अपराधी विकास के उनके राज्य में छिपे होने का अंदेशा जताया है जिसके चलते इन राज्यों की पुलिस चौकन्ना हो गयी है ।
पुलिस होटल का सीसीटीवी खंगाल रही है, जिसमें पुलिस के सूत्र ने इस बात का खुलासा किया है कि विकास के कद काठी का एक संदिग्ध मुंह पर मास्क लगाए हुए सीसीटीवी में दिखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *