गोरखपुर प्रेस क्लब के संस्थापक अरविंद नहीं रहे

बिटिया खबर

: मुख्‍यमंत्री ने शोक-संवेदना व्‍यक्‍त की, बोले कि पत्रकारिता जगत की क्षति हुई है : प्रेस क्लब अध्यक्ष मार्कण्डेयमणि त्रिपाठी ने अपूरणीय क्षति बताया :
दोलत्‍ती संवाददाता
गोरखपुर : गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के जनक और संस्थापक के साथ होने के साथ ही साथ प्रखर पत्रकार व बहुमुखी प्रतिभा के धनी अरविंद शुक्ल का आज निधन हो गया। उनके असामयिक निधन पर पत्रकारिता जगत मे शोक की लहर फैल गयी है। श्री शुक्ल बेहद सकारात्मक ऊर्जावान और जिंदादिल व्यक्तित्व के ब्यक्ति थे।
प्रेस क्लब के अध्यक्ष मार्कण्डेय मणि त्रिपाठी ने अरविंद शुक्ल के निधन को अपूरणीय क्षति बताया है।इस तरह उनका चला जाना बेहद तकलीफदेह व अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिजनों को इस पीड़ा से उबरने के लिए ताकत दें।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष एवं संस्थापक सदस्य अरविन्द शुक्ल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। आज यहां जारी एक शोक सन्देश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि श्री अरविन्द शुक्ल ने विभिन्न समाचार पत्र-पत्रिकाओं में कार्य किया। उनके निधन से पत्रकारिता जगत की क्षति हुई है। पत्रकारिता क्षेत्र के प्रति उनकी सेवाओं को सदैव याद रखा जाएगा।
मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

2 thoughts on “गोरखपुर प्रेस क्लब के संस्थापक अरविंद नहीं रहे

  1. विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते है।दैनिक भास्कर संवाददाता चिरैयाकोट मऊ वाटसएप न09839117724

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *