15 हजार साल से बर्फ में दबी थी विशालकाय मादा हाथी

ज़िंदगी ओ ज़िंदगी

क्‍लोनिंग की गुंजाइश, शव के ऊतक अब तक नरम

मॉस्को : वैज्ञानिकों ने दस से 15 हजार साल पुराने मादा मैमथ (आदिकालीन हाथी) का शव खोज निकालने का दावा किया है। इस मैमथ के ऊतक हजारों वर्षो बाद भी नरम हैं और उनमें रक्त मौजूद है। आर्कटिक महाद्वीप पर बर्फ के नीचे हुई यह खोज अपने आप में दुर्लभ है।

मैमथ म्यूजियम के चेयरमैन सैमयोन ग्रिजोरीव ने कहा, ‘खून काफी गाढ़ा है। मैमथ का शरीर बर्फ की गुफाओं में पाया गया है। मैमथ के पेट के नीचे स्थित कैविटीज से खून के नमूने लेने में सफलता मिली है। फिलहाल खून की विस्तृत जांच की जा रही है। अगर खून से डीएनए मिला, तो यह एक क्रांतिकारी खोज साबित होगी।’

इस खोज के साथ ही इस बात के कयास फिर से लगने शुरू हो गए हैं कि क्या डीएनए मिलने पर क्लोनिंग के जरिए मैमथ को फिर से तैयार किया जा सकता है। वैज्ञानिकों ने कहा है कि मैमथ के नरम ऊतकों को सुरक्षित रख लिया गया है। उसके शरीर का ऊपरी हिस्सा, सिर और पैर कंकाल हो गए हैं।

शिकारियों से बचने के लिए जिस समय यह मादा मैमथ बर्फ में गिर गई होगी, उसकी उम्र 50 से 60 साल के बीच रही होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *