बच्ची से छेड़छाड़ संचालक बुड्ढा गिरफ्तार
वसई : नालासोपारा पुलिस ने अपने घर में क्रेश चलाने वाले एक 66 वर्षीय व्यक्ति को 7 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बुधवार को दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली इस बच्ची की मां से उसे इस क्रेश में छोड़ा था।
शाम को जब बच्ची पहुंची , तो उसने मां से अपने गुप्तांग और छाती में दर्द की शिकायत की। बच्ची की मां उसे लेकर डॉक्टर के पास गई , जहां उसके साथ शारीरिक छेड़छाड़ का पता चला। बच्ची की मां ने इसकी शिकायत नालासोपारा पुलिस से की, जिसके बाद इस व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।