दांगी-मंत्र से डूब गये राघवजी, मेनन की नैया नमो से पार

ज़िंदगी ओ ज़िंदगी

महिलाओं के कांड में फंसे अरविंद मेनन की पौ-बारह

: आखिरकार कहां गयी भाजपा नेता पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिला : राघव सम्प्रदाय के अनुयायी को डुबाकर अपना झंडा फहराया अरविंद ने : सन-11 में सीधे पहुंची थी महिला आयोग, अब लापता है :

जबलपुर : भाजपा की मध्य प्रदेश इकाई में फिलहाल सेक्स का ही बोलबाला है। कभी अप्राकृतिक देह-शोषण का विवाद खड़ा हो गया है, तो कहीं किसी महिला के साथ दुराचार का आरोप उछल गया है। अभी नौकरबाज राघवजी को अप्राकृतिक देहशोषण के आरोप में बर्खास्त किया गया है, वहीं एक दुराचार पीडि़ता महिला का अतापता ही नहीं मिल पा रहा है। जाहिर है कि चुनाव के ताजा मौसम में भाजपा पर ओले जबर्दस्त बरस सकते हैं। पुलिस ने कहा कि मध्यप्रदेश के एक भाजपा नेता के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिला का उस जगह पर कोई पता नहीं लगा है जो उसने अपनी शिकायत में अपने पते के रूप में लिखवाया था।

जबलपुर के पुलिस अधीक्षक हरिनारायण चारी मिश्रा ने बताया कि 2011 में की गई शिकायत में मध्यप्रदेश के भाजपा के संगठन महासचिव अरविंद मेनन पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया गया था। इस मामले में राज्य मानवाधिकार आयोग से भी संपर्क किया गया था।

उन्होंने कहा कि महिला ने अपनी शिकायत में जो पता दिया था, उस पर वह नहीं मिली। इसके बारे में रिपोर्ट तीन बार आयोग को भेजी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि इस बात के भी सबूत नहीं मिले हैं कि क्या महिला शिकायत दर्ज करवाने के लिए ओमती पुलिस थाने गयी भी थी कि नहीं।

इस बीच मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह तोमर ने भी अपने पार्टी सहयोगी के खिलाफ आरोपों को निराधार कहकर खारिज कर दिया।

मध्य प्रदेश में बवंडर बचा रहीं सेक्स कहानियां और उनके ऐसे नायकों की सारी करतूतों का आप अगर जायजा लेना चाहें तो कृपया क्लिक करें:-  मध्य प्रदेश की यौन-कहानियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *