ल्यौ भइया, अपने ही खसम पर फेंक डाला तेजाब

बिटिया खबर

दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में हुई हौलनाक वारदात

नई दिल्ली : देशभर में तेजाब फेंकने के मामले बढ रहे है। इन मामलों पर हाईकोर्ट ने भी चिंता जाहिर की थी और एसिड अटैक मामलों के लिए सख्त कानून बनाया है। लेकिन, दिल्ली में ऎसिड अटैक का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है।

दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में एक पत्नी ने अपने ही पति तेजाब से हमला कर दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि ऎसा महिला ने इसलिए किया ताकि उसका पति उसके साथ बेवफाई ना कर सकें। महिला ने इस वारदात को अंजाम देने के लिए मायके वालों की भी मदद ली है। पुलिस ने बताया कि दोनों का निकाह दो माह पहले हुआ है। युवक अपने ससुराल के पास में ही किराये पर रहने लगा। पति-पत्नी में आए दिन कहासुनी होने लगी। महिला को अपने पति पर शक था।

वहीं, महिला ने आरोप लगाया कि उसका किसी और लडकी से चक्कर है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि ईद पर युवक अपनी मां से मिलने के लिए गया, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। इस पर पत्नी को काफी गुस्सा आया और पति जब दूसरे दिन सुबह लौटा तो उसने पति पर तेजाब से हमला कर दिया। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीडित युवक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आमतौर पर महिलाओं पर ऐसिड अटैक के मामले सामने आते हैं, लेकिन दिल्ली में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। मामला है गोकुलपुरी एरिया का, जहां बीवी ने अपने शौहर के चेहरे पर इसलिए तेजाब डाल दिया ताकि उसे फिर कोई लड़की पसंद न कर सके या वह किसी के चक्कर में न पड़े। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, महिला ने इस वारदात को अंजाम देने के लिए मायके वालों की भी मदद ली है।

पुलिस ने बताया कि दोनों का निकाह 2 महीने पहले हुआ है। शादी के बाद दोनों गोकुलपुरी एरिया के मुस्तफाबाद में किराए पर रह रहे थे। महिला का मायका इसी इलाके की गली नंबर 6 में है। दोनों में आए दिन शक की वजह से कहासुनी होती थी। जांच में सामने आया है कि महिला अपने शौहर नसरुद्दीन पर शक करती थी। महिला ने आरोप लगाया कि उसका किसी और लड़की से चक्कर है, जो उसने खुद देखा है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक ईद पर नसरुद्दीन अपनी पत्नी से यह कहकर निकला था कि वह मां से मिलने जा रहा है। देर रात जब नहीं लौटा तो उसकी पत्नी को शक हुआ। पत्नी ने मायके में सारी बात बताई। अगले दिन नसरुद्दीन लौटा तो तमतमायी पत्नी ने उसे मायके बुलाया। आरोप है कि मायके वालों की मदद से तेजाब उसके चेहरे पर उड़ेल दिया। नसरुद्दीन अस्पताल में भर्ती है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने उसके बयान लिए और केस दर्ज महिला और उसके मायके वालों के किलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *