यादव-राज पर हमला बोलने वाले मंत्री आबिद रजा की तबाही का दौर शुरू

मेरा कोना

: मुलायम सिंह यादव के भतीजे और सांसद धर्मेंद्र यादव को गोकशी का धंधाबाज बताया था : अवैध खनन और अपराधियों को संरक्षण जैसे संगीन आरोप लगाये थे पदेन राज्‍यमंत्री आबिद ने : बदायूं प्रशासन ने अब उनके व्‍यावसायिक प्रतिष्‍ठानों के निर्माण पर लगा दी रोक :

कुमार सौवीर

लखनऊ : खुद को बदायूं का स्‍वयंभू राजा-बेटा साबित करने वाले यहां के सपा विधायक और वक्‍फ बोर्ड के अध्‍यक्ष आबिद रजा के भविष्‍य पर काले बादल छाने शुरू हो गये हैं। कारण है सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के खानदान पर लगाये गये उनके आरोप। बताते हैं कि सपा सरकार में अब तक बदायूं के बेताज बादशाह रहे आबिद रजा की राज-गद्दी के सारे पाये उखाड़ने का अभियान शुरू हो गया है। खबर है कि बदायूं के जिला प्रशासन ने आबिद रजा के निर्माणाधीन मैरिज लॉन, पिकनिक स्पॉट और रेस्टोरेंट आदि अनेक व्‍यावसायिक भवनों पर रोक लगा दी है। बताते हैं कि प्रशासन की यह कार्रवाई आबिद रजा के मुलायम-विरोधी व्‍यवहार का नतीजा है।

आपको बता दें कि पिछले हफ्ते ही आबिद रजा ने मुलायम सिंह यादव के भतीजे धर्मेंन्‍द्र यादव के खिलाफ जंग छेड़ दी थी। उन्‍होंने आरोप लगाया था कि धर्मेन्‍द्र का असल धंधा गाय-कशी और गाय-वंश की तस्‍करी है। इसके अलावा धर्मेन्‍द्र पर अवैध खनन, अपराधियों को शरण देना और आबिद रजा और उनकी पत्‍नी फातिमा रजा की हत्‍या की साजिश करने का आरोप भी आबिद रजा ने लगाया था। आबिद ने ऐलान किया था कि वे इस मामले का खुलासा विधानसभा के अगले सत्र में करेंगे।

आबिद रजा के उस बयान के बाद समाजवादी पार्टी ने वैसे तो खामोशी अख्तियार कर दिया था। लेकिन बताते हैं कि आबिद की यह हरकत मुलायम सिंह यादव-कुनबे को खासी नागवार लगी है। इस खेमे का मानना है कि आबिद रजा को सपा ने कुछ ज्‍यादा ही छूट दे रखी थी, इसका नाजायज लाभ उठा कर खुद आबिद रजा ने भी अपना एक विशाल साम्राज्‍य खड़ा कर दिया था। लेकिन अब खबर है कि यादव-कुनबा अब आबिद रजा और उनकी पत्‍नी फातिमा रजा के पर कतरने पर आमादा है। लेकिन इसके लिए सपा ने खुद को तो चुप रखा है, लेकिन प्रशासन से कह दिया गया है कि आबिद रजा की सारी खाल खींच डाले। आपको बता दें कि फातिमा रजा बदायूं की नगर पालिका की अध्‍यक्ष हैं।

इसी प्रक्रिया के तहत प्रशासन ने अपने पहली कार्रवाई तो आबिद-फातिमा के उन व्‍यावसायिक भवनों-परिसरों पर की है, जहां फिलहाल निर्माण का काम चल रहा है। बदायूं के सिटी मैजिस्‍ट्रेट ने ऐसे परिसरों में चल रहे निर्माणों को तत्‍काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा देने का आदेश दिया है। जाहिर है कि प्रशासन की इस कार्रवाई से बदायूं और खास कर आबिद रजा और उनकी पत्‍नी फातिमा रजा के खेमे में गजब उहापोह का माहौल बन गया है।

आबिद रजा और उनकी पत्‍नी फातिमा रजा द्वारा सपा सांसद धर्मेन्‍द्र यादव के खिलाफ छेड़े की शुरूआती खबर को देखने के लिए निम्‍न लिंक पर क्लिक कीजिए:- अथ श्री महाकमीशन-गाथा: मुलायम के भतीजे पर सपा विधायक ने बोला हमला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *