छपरा में 60 साल की बुढि़या के साथ बलात्कार, हत्या

ज़िंदगी ओ ज़िंदगी

जयप्रकाश की जन्म-स्थली में हुए इस हादसे से इलाका सन्नाटे में

छपरा : बिहार से आने वाली एक खबर से तो मानवता ही शर्म से झुक जाए। यहां यूपी से जुड़े बिहार के सारण में एक 60 साल की बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार के बाद हत्या का एक शर्मनाक वाकया सामने आया है। बताते हैं कि बुधवार देर रात मजदूरी कर अपना पेट पाल रही इस महिला के साथ अज्ञात व्यक्ति ने पहले दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी।

यह हादसा यहां सारण में बृहस्पतिवार को हुआ। सारण को ही छपरा के तौर पर पहचाना जाता है। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार को महिला का शव पुलिस ने नूननगर गांव में उसके घर से बरामद किया है। पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार महिला अपने घर में अकेले रहती थी और मजदूरी कर अपना पेट पालती थी। अभी तक यही पता नहीं चल पाया है कि यह बुजुर्ग महिला मूलत: किस क्षेत्र की रहने वाली है। लेकिन हालात बताते हैं कि यह छपरा इलाके के ही किसी गांव की रहने वाली थी और पेट पालने के लिए शहर में आ गयी थी। वृद्ध महिला के आश्रितों के बारे में कोई भी खबर अब तक नहीं मिल पायी है।

गुरुवार को सुबह जब उसका घर नहीं खुला तो कुछ लोगों ने पीछे की चाहरदीवारी फांदकर उसके घर में दाखिल हुए तब उसे घर में मृत पाया गया। सारण के अपर पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार ने गुरुवार को बताया कि ‘महिला के चेहरे और शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। प्रथम दृष्टया यह दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला लगता है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा स्थित सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सही कारण का पता चल सकेगा। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

आपको बताते चलें कि जयप्रकाश नामक महान क्रांतिकारी शख्सियत की जन्मस्थली सिताब दियरा वाले छपरा इलाके को लालबहादुर शास्त्री  समेत अनेक राष्ट्रीय स्तर के नेताओं-महान लोगों के नाम पर पहचाना जाता है।

ऐसे प्रकरणों को समझने के लिए कृपया क्लिक करें:- इज्जत और जान बचाने की जद्दोजहद में हैं बिहारी बेटियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *