3 महिलाओं से रेप के बाद पद्मश्री सम्‍मानित लेखक भूगत

सैड सांग

शरद पंवार वाले ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं पद्मश्री लक्ष्मण माने

पुलिस आने से पहले पद्मश्री लक्ष्मण माने फरार हो गये : एक आश्रम की अंत:वासी हैं तीनों पीडि़त महिलाएं : रोजगार का झांसा देकर तीन साल तक किया देह-शोषण :

पुणे: 63 साल की उम्र है इनकी। वे मराठी के जाने-माने लेखक और समाजसेवी माने जाते हैं। उनका नाम है पद्मश्री लक्ष्मण माने। खासी ख्याति है उनकी, लेकिन आज उनके कुर्ते पर बेहद शर्मनाक धब्बे पड़ गये। तीन महिलाओं ने पद्मश्री लक्ष्मण माने पर रोजगार दिलाने का झांसा देकर तीन साल तक बलात्कार करने का आरोप लगाया है। सतारा पुलिस ने बलात्कार का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लक्ष्मण माने फरार बताए जा रहे हैं।

लक्ष्मण माने को सन-08 में पद्मश्री सम्मान मिला था। इसके अलावा उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार और फोर्ड फाउंडेशन शिष्यवृती सम्मान भी मिल चुका है। वे अस्मितादर्श साहित्य संमेलन, आंबेडकरवादी दलित साहित्य समेलन और दुसरे राज्यव्यापी समतावादी साहित्य संमेलन, कऱ्हाड की अध्यक्षता भी कर चुके हैं। उनकी प्रमुख किताबों में उध्वस्त, उपरा (आत्मकथन), क्रांतिपथ (कवितासंग्रह), खेळ साडेतीन टक्क्यांचा (लेखसंग्रह), पालावरचं जग (लेखसंग्रह), प्रकाशपुत्र (नाटक), बंद दरवाजा, लेखसंग्रह, भटक्याचं भारुड (विधानपरिषदेतील कामाचा लेखाजोखा), और विमुक्तायन (महाराष्ट्रातील विमुक्त जमाती: एक चिकित्सक अभ्यास) आदि प्रमुख हें।

महाराष्ट्र के सतारा के जकातवाड़ी में शारदाबाई पवार आश्रम में काम करने वालीं तीन महिलाओं ने आरोप लगाया है कि माने ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि वह उन्हें न केवल रोजगार दिलायेंगे, बल्कि इन तीनों को स्थाई भी करा देंगे। पीड़ित महिलाओं के मुताबिक माने ने उनकी मजबूरी का फायदा उठाते हुए सालों तक उनका उत्पीड़न किया। लक्ष्मण माने इस आश्रम के अध्यक्ष हैं। आश्रम के ट्रस्टियों की लिस्ट में केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार का नाम भी है।

आरोप के मुताबिक, लक्ष्मण माने ने साल 2007 से लेकर 2010 तक महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया। सतारा के अडिशनल एसपी अमोल ताम्बे ने बताया कि आईपीसी के सेक्शन 376 के तहत लक्ष्मण माने के खिलाफ तीन अलग-अलग केस दर्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि उनका पता लगाने के लिए पुलिसवालों को भेजा गया था लेकिन वह नहीं मिले। माने के बेटे का कहना है कि उसके पिता को गलत आरोप में फंसाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *